Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में वेतन को लेकर सड़क पर कर्मी:फेज-2 में सड़क पर किया मार्च, आश्वासन के बाद फूल मंडी के पास बैठे

    2 hours ago

    1

    0

    वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर फेज-2 थाना क्षेत्र के हौजरी कांप्लेक्स में आधा दर्जन कंपनियों के कर्मचारी सड़क पर उतर आए। करीब 200 से 300 की संख्या में कर्मचारियों ने पहले सड़क पर प्रदर्शन किया इसके बाद मांगों को लेकर पैदल मार्च निकालने लगे। पुलिस प्रशासन ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि उनका साफ कहना है कि इतने कम वेतन में उनका गुजारा भत्ता नहीं चल रहा। अगर ऐसा ही रहा तो वो पलायन करने को मजबूर होंगे। दरअसल पश्चिमी एशिया के देशों में बढ़े तनाव का असर अब यहां दिखने लगा है। पहले गैस की किल्लत फिर वेतन को लेकर कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ रहा है। इससे पहले गुरुग्राम में भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। सड़क पर उतरे कर्मी नोएडा के डीएससी रोड पर सैकड़ों कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से हल्की धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस प्रशासन के हस्ताक्षेप के बाद फूल मंडी के पास कर्मचारी बैठ गए है। उनका कहना है जब तक उनकी वेतन मांग को पूरा नहीं किया जाता प्रदर्शन जारी रहेगा। क्या बोले सीटू के अध्यक्ष सीटू के अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा, हम 12 फरवरी से नए संशोधित श्रम कानून खत्म करने और न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये तक करने की मांग पर अडिग हैं, ताकि श्रमिक इस महंगाई में अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। यह आंदोलन स्पष्ट संकेत दे रहा है कि वैश्विक संकट की आंच अब भारत के औद्योगिक मजदूरों की थाली तक पहुंच चुकी है। अगर समय रहते नीतिगत हस्तक्षेप नहीं हुआ, तो यह असंतोष और बड़े रूप में सामने आ सकता है।​​​​​​​​​​​​​​​​
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेप केस में सह आरोपी पूजा तोमर कोर्ट में पेश:वकील ने जमानत याचिका वापस ली, अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी
    Next Article
    आशा वर्कर्स यूनियन का हल्ला बोल:बकाया भुगतान के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment