Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन शुरू:कॉल सेंटर बनाकर शिकायतों के तुरंत निवारण, इस 0120-4126892 पर करे शिकायत

    1 hour ago

    1

    0

    हाल ही में हुए श्रमिकों के हिंसक आंदोलन के बाद जिला प्रशासन ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन की ओर से एक विशेष कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जहां श्रमिक अपनी शिकायतें सीधे दर्ज करा सकेंगे। इसका उद्देश्य श्रमिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है। ये नंबर और आईडी पर करे शिकायत यह कॉल सेंटर सेक्टर-3 स्थित अपर श्रमायुक्त कार्यालय में बनाया गया है। प्रशासन ने इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0120-4126892 जारी किया है, जिस पर श्रमिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, श्रमिक ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्याएं भेज सकते हैं। इसके लिए complaint.dlcnoida@gmail.com आईडी उपलब्ध कराई गई है। तुरंत किया जाएगा निवारण प्रशासन का कहना है कि कॉल सेंटर में प्राप्त होने वाली हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शिकायतों के निस्तारण में देरी न करें और श्रमिकों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें। अधिकारियों के अनुसार, यह पहल श्रमिकों और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करेगी और भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद या आंदोलन की स्थिति को रोकने में मददगार साबित होगी। समस्या के लिए दर्ज कराए शिकायत गौरतलब है कि बीते दिनों नोएडा में वेतन वृद्धि और अन्य मांगों को लेकर श्रमिकों ने कई स्थानों पर प्रदर्शन किया था, जिनमें कुछ जगहों पर हालात हिंसक भी हो गए थे। इस घटना के बाद प्रशासन पर श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेने का दबाव बढ़ा था। अब इस कॉल सेंटर के जरिए प्रशासन ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि श्रमिकों की आवाज सुनी जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। अधिकारियों ने श्रमिकों से अपील की है कि वे किसी भी समस्या के लिए हिंसक रास्ता अपनाने के बजाय इस हेल्पलाइन का उपयोग करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-ईरान सीजफायर का आज आखिरी दिन:पाकिस्तान ने बढ़ाने की अपील की; US उपराष्ट्रपति का इस्लामाबाद दौरा टला, ईरान का आने से इनकार
    Next Article
    DDU की अंजलि मिश्रा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड:सबसे छोटा ‘मंडला आर्ट’ उकेरा, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment