Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में मनाई गई महावीर जयंती:पालकी यात्रा निकलाकर अहिंसा, सत्य एवं “जियो और जीने दो” के संदेश का किया प्रसार

    18 hours ago

    2

    0

    नोएडा में मंगलवार को भगवान महावीर की 2624वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर जैन समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। नोएडा के सेक्टर 50 स्थित जैन मंदिर में महावीर जयंती के मौके पर जन्मकल्याणक पर भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोएडा जैन समाज के श्रद्धालुओं ने अहिंसा, सत्य एवं “जियो और जीने दो” के संदेश का व्यापक प्रसार किया। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए प्रमुख मार्गों से भव्य पालकी यात्रा निकाली, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः सेक्टर 50 जैन मंदिर पहुंची। वहां भगवान महावीर का विधिवत अभिषेक किया गया। इस पावन अवसर पर विश्व जैन संगठन नोएडा के अध्यक्ष केके जैन ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान महावीर के उपदेश हमें यह प्रेरणा देते हैं कि हम अपने जीवन में अहिंसा, सत्य, त्याग और करुणा को अपनाएं। “जियो और जीने दो” का सिद्धांत केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है, जो समाज में शांति, सद्भाव और सह-अस्तित्व को सुदृढ़ करता है। उन्होंने सभी से भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलकर एक नैतिक एवं संवेदनशील समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सेक्टर 50 जैन मंदिर के संरक्षक दिनेश जैन, अध्यक्ष प्रदीप जैन, पंकज जैन, राहुल जैन, राजीव जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिलेंडर मिलने पर खुद को जला लूंगा:भांजे की तबीयत बिगड़ी तो मामा ने धमकी दी, सुबह से गैस एजेंसी पर कर रहे थे इंतजार
    Next Article
    सहारनपुर में 20 करोड़ की बिल्डिंग में गड़बड़झाला:यूपी सिडको का चेयरमैन बोले-नर्सिंग कॉलेज भवन में लगी घटिया सामग्री, ठेकेदार पर फूटा गुस्सा, जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment