Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में कोचिंग के अधिकारी से मारपीट करने वाले गिरफ्तार:एकाउंटेट ने पैसे मांगे थे, मना करने पर पार्किंग में लूटपाट की थी

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा में ऑनलाइन कोचिंग के वाइस प्रेसिडेंट से मारपीट करने वाले कर्मचारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन ट्रांसफर की गई पूरी राशि को फ्रीज कराया गया है। वारदात में एक कार और एक क्रेडिट कार्ड भी बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान चंद्र मोहन सारस्वत और हनी बैसला के रूप में हुई है। घटना थाना फेस-2 की है । कंपनी में एकाउंटेंट ने की थी मारपीट पुलिस ने बताया कि 18 मार्च 2026 को थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-136 नोएडा में स्थित एक ऑनलाइन कोचिंग देने वाली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी को कंपनी के ही कर्मचारी (एकाउंटेंट) चन्द्र मोहन सारस्वत ने 2-3 साथियों के साथ मिलकर कंपनी के पास ही पार्किंग एरिया में जबदस्ती उनकी कार से निकालकर अपनी कार में बैठा लिया। पैसे न देने के कारण उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और ऑनलाइन 60,000 रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कराए। साथ ही कार में 2 लाख 47 हजार रुपये भी लेकर चले गए। कैश धनराशि को अपने बैंक खाते में जमा करा दिया गया। इस संबंध में पीड़ित ने 19 मार्च 2026 को थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज कराया था। बैंक में जमा राशि को कराया फ्रीज पुलिस ने टीम का गठन किया। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से मारपीट करने वाले दोनों लोगों को बायोडावरसिटी पार्क के पास सेक्टर-91 से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 49,400 रुपए कैश और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की। साथ ही बैंक में जमा 2,57,600 रुपये को साइबर सेल की मदद से फ्रीज कराया गया है। शेष लोगों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाकियू का प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी:जालौन में बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मुआवजे की मांग
    Next Article
    वर्दी में ही फंदे पर लटक गया था कमांडो:प्रयागराज में स्टूल पर चढ़कर फंसाया गले में फंदा, वजह दूसरे दिन भी राज बनी रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment