Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में फिर बदला मौसम का मिजाज:छाए काले बादल, रुक-रुक बारिश, अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री

    3 hours ago

    2

    0

    नोएडा में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाने की वजह से तापमान में गिरावाट दर्ज की गई। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। हवा में नमी का स्तर 47 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। वहीं हवा की रफ्तार लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे मौसम में हल्की ठंडक का एहसास बना रहा। सुबह और शाम के समय मौसम ज्यादा आरामदायक रहा, जबकि दोपहर में हल्की धूप निकलने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। यही कारण है कि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है, जिसके चलते मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश वहीं नोएडा में सर्फाबाद , सोरखा , सेक्टर- कुछ सेक्टर-75,76,78 के आसपास और गांव में हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो तेज बारिश के की बजाए रुक-रुक बारिश होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन में युवती का बैग लेकर भागा युवक:अगले स्टेशन से लौटी तो दोबारा ट्रेन में चढ़ता दिखा आरोपी, यात्रियों की मदद से पकड़ा
    Next Article
    सीतापुर में कालाबाजारी की आशंका पर गैस एजेंसी गोदाम सील:स्टॉक रजिस्टर से 352 सिलेंडर कम मिले, प्रशासन टीम की छापेमारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment