Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में चलती कार में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, शॉट सर्किट से हादसे की आशंका

    3 hours ago

    2

    0

    नोएडा के सेक्टर-40 के पास बुधवार रात एक कार में लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर दमकल की एक गाड़ी को भजा गया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान एक तरफ के यातायात को कुछ देर के लिए रोका गया। आग बुझाने के बाद कार को सड़क किनारे किया गया । कार में आग की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। बोनट से कार में आग लगी। धुंआ देखते ही चालक कार से उतर गया। जिसके बाद आग में तेजी से आग फैली। जब तक आग बुझाई जाती कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। बता दे गर्मी के चलते रोजाना आग की घटना बढ़ रही है। ऐसे में एहतियात जरुरी है। ताकि आग की घटना से बचा जा सके। बहरहाल दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया और कार को साइड किया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात को रोका गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बादल छाए, गर्मी से राहत:हवा से तापमान में गिरावट होने की उम्मीद , AQI भी हो रहा प्रभावित
    Next Article
    जालौन में रेस्टोरेंट में तोड़फोड़:कर्मचारियों-ग्राहकों से मारपीट, पुलिस में शिकायत दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment