Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में बंद कमरे में मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश:लिव-इन में पति-पत्नी बनकर रह रहे थे, परिवार को शादी का पता नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में बंद कमरे में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश मिली है। दोनों किराए के मकान में पति-पत्नी बनकर रह रहे थे। बुधवार देर रात मकान के आसपास रहने वाले लोगों को बदबू आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो लड़के का शव फंदे से लटका मिला, जबकि युवती का शव फर्श पर पड़ा था। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या के बाद खुदकुशी की आशंका जता रही है। मामला नॉलेज पार्क के तुगलपुर गांव का है। पुलिस ने बताया- युवक का नाम गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (30) और लिव-इन पार्टनर का नाम ज्योति(24) है। दोनों तीन साल से साथ रह रहे थे। पुलिस ने जब युवक के परिवार से बात की तो पता चला कि उसकी शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ज्योति एक निजी अस्पताल में हाउसकीपिंग का काम करती थी। हालांकि, वह 20 दिनों से काम पर नहीं जा रही थी। गुड्डू बेरोजगार था। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों को दो दिनों से नहीं देखा गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि लाश दो दिन पुरानी है। गुड्डू के बेरोजगार होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। ज्योति के नौकरी छोड़ने के बाद घर का खर्च मुश्किल हो गया था, जिससे झगड़े और बढ़ गए थे। थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों के परिवार को सूचना दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। 2 तस्वीरें- डीसीपी ग्रेटर नोएडा परवीन रंजन सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल 2026 की रात को सूचना मिली कि तुगलपुर गांव में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि सुरेंद्र नगर के मकान की तीसरी मंजिल पर रहने वाले गुड्डू पासवान उर्फ गोलू ने कमरे में पंखे से फांसी लगाई है। वहीं उसकी महिला मित्र ज्योति का शव कमरे में जमीन पर मिला। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। इसके बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। खबर को लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में सपा के 2 विधायकों समेत 46 पर FIR:गाजीपुर एसपी बोले- सपाइयों ने पथराव की शुरूआत की थी; पूर्व मंत्री-SHO सहित कई घायल
    Next Article
    उन्नाव में घरेलू विवाद, बहू ने खाया जहर:इलाज के दौरान महिला की मौत, भाई ने हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment