Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में AC ब्लास्ट से 21वें फ्लोर पर भीषण आग:खिड़कियों से लपटें उठीं, 3 फ्लैट तक फैली; घबराते हुए भागे लोग

    7 hours ago

    1

    0

    नोएडा की एक बिल्डिंग में सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे भीषण आग लग गई। 21वें फ्लोर के एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट के बाद लगी आग से अफरातफरी मच गई। आग देखकर फ्लोर के लोग भी चिल्लाते हुए नीचे भागे। नीचे के फ्लैटों में रहने वाले लोग चिल्लाने लगे, "फ्लोर खाली करो।" उधर, खिड़कियों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें बाहर निकलने लगीं और पूरा फ्लोर धुएं से भर गया। आसपास के लोग पाइप के जरिए आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। लेकिन दमकल का पानी 13वीं मंजिल तक ही पहुंच पा रहा था। फायर फाइटर्स ने मोर्चा संभाला और लोगों की मदद से इमारत में लगे संसाधनों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग आसपास के फ्लैटों में फैलती, उससे पहले ही उस पर काबू पा लिया गया। हालांकि, एक फ्लैट का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की यह घटना सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी की 24 मंजिला इमारत में हुई। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया, “हमारे बहादुर जवानों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर पूरी बिल्डिंग खाली करा दी गई थी।” 3 तस्वीरें- नोएडा की बहुमंजिला बिल्डिंग्स में आग बुझाने के लिए क्या तैयारी नोएडा के अरण्य सोसाइटी में लगी आग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर चोरी- चंपत राय से पुलिस की पूछताछ:अयोध्या के वकील बोले- आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे; सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार
    Next Article
    यूपी के 15 शहरों में आंधी-बारिश, अंडरपास में पानी भरा:कार-बाइकें फंसीं, बिजली गिरने से 2 की मौत; 24 घंटे में मानसून एंट्री करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment