Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 81 स्थानों पर लगेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन:जारी किया जाएगा टेंडर , एक ही कंपनी को संचालन की देंगे जिम्मेदारी

    2 hours ago

    2

    0

    इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने शहर में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने पहले चरण के तहत 81 स्थानों को चिन्हित किया है। जहां सड़कों के किनारे ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इसके लिए सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही ओपन टेंडर जारी किया जाएगा। सर्वे पूरा अब जारी होगा टेंडर प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के तहत एक ही कंपनी को चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने और संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इससे कार्य में एकरूपता और बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने की योजना है। जीएम एसपी सिंह ने बताया कि सर्वे पूरा हो चुका है और अब टेंडर प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है। पहले की योजना रही फ्लॉप इससे पहले नोएडा प्राधिकरण ने एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) के साथ मिलकर 54 स्थानों पर 162 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए थे। हालांकि, इनमें से केवल 69 ही चालू हो पाए और वर्तमान में अधिकांश चार्जिंग स्टेशन संचालित नहीं हैं। इस अनुभव को देखते हुए प्राधिकरण ने इस बार खुद टेंडर जारी कर परियोजना को लागू करने का निर्णय लिया है। ईवी को दिया जाएगा प्रोत्साहन प्राधिकरण का मानना है कि शहर में ईवी चार्जिंग स्टेशन बढ़ने से इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी। आने वाले समय में इस परियोजना को और विस्तारित करने की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि नोएडा को एक ग्रीन और सस्टेनेबल सिटी के रूप में विकसित किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का VIDEO:आरोपी गिरफ्तार, वीडियो की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज होगा
    Next Article
    चित्रकूट को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग:सनातन शोध संस्थान ने विश्व धरोहर बनाने का संकल्प लिया, प्रधानाचार्य सम्मानित हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment