Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा के सेक्टर-4 एक भवन में लगी आग:ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर चलती है क्लासेस, शीशे तोड़कर निकाला गया धुंआ

    1 hour ago

    1

    0

    सेक्टर-4 के बी ब्लॉक स्थित एक भवन में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन फर्स्ट से दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना कर दी गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए अन्य फायर स्टेशनों से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। पांच से ज्यादा दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खिड़किया तोड़कर बनाया वेंटिलेशन मौके पर पहुंची फायर टीम ने पाया कि आग भवन की दूसरी मंजिल पर लगी हुई थी। धुएं की अधिकता के कारण वहां सांस लेना और कुछ देख पाना बेहद मुश्किल हो रहा था। ऐसे हालात में दमकल कर्मियों ने ब्रिथिंग उपकरण (Breathing Apparatus) का उपयोग किया और खिड़कियां तोड़कर वेंटिलेशन की व्यवस्था बनाई। मोटर फायर इंजन से पाया काबू इसके बाद मोटर फायर इंजन की मदद से पंपिंग कर आग पर काबू पाया गया और उसे पूरी तरह बुझा दिया गया। भवन स्वामी के अनुसार, दूसरी और तीसरी मंजिल वर्तमान में उपयोग में नहीं थीं, जबकि ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर का इस्तेमाल कोचिंग सेंटर के रूप में किया जा रहा है। जिस समय आग लगी क्लासेस नहीं चल रही थी। आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फसल बीमा योजना में किसानों को मिली क्षतिपूर्ति राशि:मेरठ में खरीफ 2025 और रबी 2025-26 के बीमित कृषकों को चेक वितरित किया
    Next Article
    लोक अदालत सफल बनाने को बैंक अधिकारियों से बनाई रणनीति:लोक अदालत से निपटेंगे ज्यादा बैंक केस, जज ने दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment