Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका:973 आवासीय भूखंड की योजना लॉच, 6 मई तक करे आवेदन, 18 जून को होगा ड्रा

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका है। यमुना विकास प्राधिकरण ने 973 आवासीय भूखंडों की योजना शुरू की है। योजना के तहत छह मई तक आवेदन किया जा सकता है। जबकि ड्रॉ 18 जून को होगा। ड्रा में नाम आने पर भूखंड का आवंटन किया जाएगा। तीन सेक्टरों में है भूखंड योजना यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने बताया कि एयरपोर्ट के पास सेक्टर-15सी, 18 और 24ए में आवासीय भूखंड योजना सोमवार यानी 6 अप्रैल से शुरू की गई है। यह योजना कुल 973 भूखंडों की है। एरिया वाइज छह प्रकार के है भूखंड इनमें 162 से 290 वर्गमीटर तक के भूखंड शामिल है। योजना के तहत सबसे अधिक 200 वर्गमीटर के सबसे अधिक 481 भूखंड हैं। इसके अलावा 162 वर्गमीटर के 476 शामिल हैं। यह सभी 973 भूखंड 36,260 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर पर आवंटित होंगे। पांच प्रतिशत करना होगा जमा योजना के तहत आवेदन के समय आवेदकों को पांच प्रतिशत भुगतान करना होगा। ड्रॉ में नाम ना आने पर यह रकम तीन दिवस के अंदर वापस मिल जाएगी। प्राधिकरण का कहना है कि नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है, जल्द ही यहां से व्यावसायिक उड़ानें शुरू करने की तैयारी है। ऐसे में यहां मकान बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह कदम उठाया गया है। आवासीय योजना में भूखंडों का विवरण
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा प्रशिक्षण में पूर्व मंत्री-विधायक समर्थकों में टकराव:शिवाकांत ओझा ने पार्टी हित की बात कही, पूर्व विधायक को छोटा भाई बताया
    Next Article
    मथुरा में हुई बारिश ने रुलाए किसान:फसल खराब होने पर बोले सब बर्बाद हो गया, सबसे ज्यादा छाता और गोवर्धन तहसील में हुआ नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment