Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा प्रशिक्षण में पूर्व मंत्री-विधायक समर्थकों में टकराव:शिवाकांत ओझा ने पार्टी हित की बात कही, पूर्व विधायक को छोटा भाई बताया

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के दिलीपपुर में भाजपा के वर्ग मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा और पूर्व विधायक धीरज ओझा के समर्थकों के बीच टकराव का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद दोनों नेताओं ने अपने-अपने पक्ष रखे हैं, जिससे पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी पार्टी नेतृत्व को दी है। उन्होंने अपने बेटे पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रांशु ओझा के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे राजनीति को "सुसंस्कृत और शुचिता के पैमाने" पर करना चाहते हैं। ओझा ने जोर दिया कि दोनों नेता एक ही दल में हैं, इसलिए सभी को पार्टी हित में काम करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर धीरज ओझा को "छोटा भाई" भी बताया। वहीं, पूर्व विधायक धीरज ओझा ने बताया कि उन्हें पार्टी के निर्देश पर मंडल प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण की सूची में शिवाकांत ओझा का नाम शामिल नहीं था। धीरज ओझा ने यह भी कहा कि कार्यक्रम पृथ्वीगंज मंडल में आयोजित किया गया था, जहाँ उनकी उपस्थिति आवश्यक थी। धीरज ओझा ने जिला कमेटी के एक पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति में आने के बाद से ही पूर्व मंत्री द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। रानीगंज में दर्ज एक मुकदमे को "फर्जी" करार दिया और बताया कि पुलिस जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है। विवाद के बाद भाजपा के भीतर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें पार्टी नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सामूहिक विवाह योजना में दंपति के नाम पर फर्जी आवेदन:कन्नौज में कर्मचारी पर पीड़ित दंपति को धमकी देने का आरोप, एसपी से शिकायत
    Next Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका:973 आवासीय भूखंड की योजना लॉच, 6 मई तक करे आवेदन, 18 जून को होगा ड्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment