Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन...पीएम की रैली में 2 लाख लोग पहुंचेंगे:SPG ने संभाली सुरक्षा, 6000 गाड़ियों के लिए 12 पार्किंग बनाए गए

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दिन प्रधानमंत्री की जनसभा में करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आज से एसपीजी ने पूरे क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है। प्रधानमंत्री की जनसभा में आने वाले लोगों के लिए तीन अलग-अलग रास्तों से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी और वीआईपी वाहनों को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से बने विशेष मार्ग के जरिए एयरपोर्ट परिसर में एंट्री दी जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पहले ही स्थल का दौरा कर चुके हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इन जिले के लोग होंगे शामिल प्रधानमंत्री की जनसभा में गौतमबुद्धनगर के साथ ही बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मथुरा, आगरा समेत आसपास के विभिन्न जिलों से लोग आएंगे। यह सभी यमुना एक्सप्रेस-वे, टप्पल से जेवर, बुलंदशहर, खुर्जा, झांझर, रबूपुरा होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। ऐसे में जिले की सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा, जिससे कि आमजनों को जनसभा तक पहुंचने में दिक्कत न हो। 6 हजार वाहन 12 पार्किंग बनाए गए प्रधानमंत्री की जनसभा में प्रशासन की ओर से 4000 बसों को पार्किंग में खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ 1500 से 2000 प्राइवेट वाहन होंगे। इसमें चार पहिया वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन और अन्य वाहन होंगे। प्रशासन की ओर से वीवीआईपी पार्किंग, वीआईपी पार्किंग, बसों की पार्किंग, निजी वाहनों की पार्किंग, पुलिस और अधिकारियों की पार्किंग, ड्यूटी कर्मचारियों की पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए बनेगा हैलीपैड जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए हैलीपैड बनाए जा रहे हैं। जनसभा में कुल 5 हैलीपैड बनाए जा रहे है। प्रधानमंत्री के लिए तीन हैलीपैड बनाए जा रहे है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए 1-1 हैलीपैड बनाया जा रहा है। 5000 सुरक्षा कर्मी रहेंगे तैनात प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए एयरपोर्ट के अलावा तीन किलोमीटर के क्षेत्र को पुलिस और सुरक्षा कर्मी पूरी तरह से कवर कर लेंगे। आसपास के मकान और बिल्डिंगों की छत भी दो से तीन हथियारबंद पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। जो दूर से ही संदिग्धों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा 5000 पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या:शीतला मंदिर के पास खाली मैदान में मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    कौशांबी में छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत:घर के भीतर धन्नी से लटका मिला शव, मामले की जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment