Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबिया परवेज IAS बनकर बुलंदशहर पहुंचीं:गांव में घूमकर ग्रामीणों का आशीर्वाद लिया, जमकर आतिशबाजी हुई

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के दरियापुर गांव निवासी नाबिया परवेज आईएएस बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचीं। इस अवसर पर हजारों ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव में नाबिया के आगमन पर जमकर आतिशबाजी की गई। उन्होंने पूरे गांव में घूमकर ग्रामीणों का आशीर्वाद लिया और इस खुशी में पूरे गांव में मिठाई बांटी गई। नाबिया परवेज ने यूपीएससी में ऑल इंडिया 29वीं रैंक हासिल की है, जिसके बाद उनका चयन आईएएस के लिए हुआ है। रविवार को वह आईएएस बनने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंची थीं। गांव पहुंचने पर हजारों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नाबिया ने पूरे गांव में रोड शो निकालकर ग्रामीणों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवाओं ने नृत्य किया। नाबिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि आईएएस बनने का उनका सफर चुनौतियों भरा रहा और कड़े संघर्ष के बाद यह सफलता मिली है। उनकी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा दिल्ली से हुई है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 29वीं रैंक हासिल की। नाबिया ने युवाओं से पढ़ाई पर अधिक जोर देने की अपील की। उन्होंने संदेश दिया कि युवा बड़े से बड़ा सपना देखें और उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत:चित्रकूट में अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, प्रयागराज में चल रहा था इलाज
    Next Article
    रन फॉर राम मैराथन में बॉबी कुमार, वेनिका रावत विजेता:बहराइच में भारत-नेपाल खेल महोत्सव में युवाओं ने दिखाया दमखम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment