Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में 13 अधिकारी सम्मानित:कुशीनगर में फांसी की सजा दिलाने पर डीआईजी ने प्रशस्ति पत्र दिए

    15 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में पॉक्सो एक्ट के एक संवेदनशील मामले में आरोपी को फांसी की सजा दिलाने वाले 13 पुलिस और अभियोजन अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किया गया। गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में इन अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सम्मानित होने वालों में 9 पुलिसकर्मी और 4 अभियोजन अधिकारी शामिल हैं। इस मामले में प्रभावी जांच, सशक्त कोर्ट पैरवी और बेहतर समन्वय के चलते आरोपी को मृत्यु दंड (फांसी) के साथ 3.25 लाख रुपये का अर्थदंड भी सुनाया गया था। इस फैसले से पीड़ित परिवार को न्याय मिला और पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले, फरवरी में जटहा बाजार थाना क्षेत्र में एक तिलक समारोह के दौरान एक मासूम बच्चा अचानक लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव झाड़ियों में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। जांच में सामने आया कि पड़ोस के एक व्यक्ति ने पहले बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और फिर पहचान छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और फोरेंसिक जांच के जरिए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। सम्मानित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हैं: आनंद कुमार गुप्ता, रवि कुमार राय, आशुतोष सिंह, मनोज कुमार पंत, अनील यादव, आलोक कुमार, सोनू चौहान, शुभम कुमार बिंद और आरिफ अंसारी। सम्मानित अभियोजन अधिकारी हैं: वेद प्रकाश उमराव, गोरख प्रसाद यादव, सुनील मिश्रा और संजय कुमार तिवारी। कार्यक्रम में अधिकारियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संस्कृत शिक्षक ने शादी का कार्ड संस्कृत में छपवाया:यह पहल बनी आकर्षण का केंद्र, अमेठी में जमकर हो रही सराहना
    Next Article
    श्रावस्ती के इकौना सीएचसी में एक्सरे रूम पर लगा ताला:11 बजे तक बंद रहा एक्सरे कक्ष, कई मरीज जांच कराए बिना ही लौटे घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment