Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग की फोटो सार्वजनिक करने पर 5 पर केस:बस्ती में इंस्टाग्राम पर बदनाम करने और धमकी देने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना छावनी क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी नाबालिग बेटी की तस्वीर आरोपियों ने साजिश के तहत इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। इस फोटो के साथ आपत्तिजनक गाना लगाकर उसे वायरल किया गया, जिसका उद्देश्य उनकी बेटी को बदनाम करना था। महिला के अनुसार, जब उन्होंने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में राजकुमार, शिवा, शिवकुमार, राजन और सूरज (निवासी डढ़वा, प्रतापगढ़ कला) के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली खंभा टूटा:मुजफ्फरनगर में तार जमीन पर लटके, बड़ा हादसा टला, चालक फरार
    Next Article
    दहेज में 5 लाख न देने पर महिला को निकाला:बांदा में मासूम बेटी समेत घर से निकाला, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment