Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP Rajya Sabha चुनाव से पहले Congress को झटका, Meenakshi Natarajan का नामांकन रद्द

    10 hours ago

    1

    0

    राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन जांच प्रक्रिया के दौरान खारिज कर दिया गया है, जिससे राज्य की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए उनकी दावेदारी समाप्त हो गई है। खबरों के मुताबिक, नटराजन ने अपने नामांकन पत्रों में हैदराबाद की एक अदालत में लंबित आपराधिक मामले से संबंधित जानकारी छिपाई थी। अदालत से प्राप्त दस्तावेजों से सामने आए घटनाक्रम ने कांग्रेस खेमे में सनसनी मचा दी है।इससे पहले भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन के खिलाफ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई। भाजपा का आरोप है कि उन्होंने तेलंगाना में चल रही एक कानूनी कार्यवाही से संबंधित जानकारी छिपाई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोहन यादव सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि नटराजन से जुड़ा एक मामला तेलंगाना की अदालत में लंबित है, जिसका खुलासा उन्होंने अपने नामांकन पत्र में नहीं किया। भाजपा ने नटराजन की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की थी और तर्क दिया है कि जानकारी छिपाना चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bihar में कोचिंग पर लगाम, Education में अनुशासन! स्कूल के समय नहीं चलेंगे Coaching Institute
    Next Article
    Birsa Munda की पुण्यतिथि: Rajnath Singh बोले- 'जल, जंगल, जमीन' के लिए जगाई थी चेतना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment