Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP-राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट:मानसून 13 दिन से तेलंगाना के भद्राचलम में अटका; 8 राज्यों में तापमान 40°C के पार

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटका मानसून 23 जून को आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून को आगे बढ़ाने वाले सिस्टम एक्टिव हो गए हैं। मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना के भद्राचलम में अटका हुआ है। वहीं, यूपी-बिहार बॉर्डर तक पहुंचने के बाद मानसून 9 दिनों से महराजगंज के पास ठहरा हुआ है। देश के ज्यादातर हिस्सों में प्री-मानसून ऐक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून जिन राज्यों को कवर कर चुका है, वहां भारी बारिश जारी है। सिक्किम के 6 जिलों और हिमालय की तराई में बसे बंगाल के 5 जिलों में रविवार का भारी बारिश हो सकती है। इधर 8 राज्यों में तापमान 40°C के पार है। उत्तर प्रदेश का बांदा एक बार फिर देश में सबसे गर्म रहा। यहां शनिवार को पारा 44.2°C रिकॉर्ड किया गया। राजधानी दिल्ली में भी तापमान 40°C रिकॉर्ड किया गया। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… 21 से 26 जून के बीच तीन राज्यों में बारिश संभव मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून के आसपास मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। मानसून की पश्चिमी शाखा 8 जून और पूर्वी शाखा 12 जून से एक ही जगह रुकी हुई हैं। इसके चलते देश के कई हिस्सों में बारिश का इंतजार बढ़ गया है। IMD का कहना है कि अब बादलों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं, जिससे मानसून के फिर रफ्तार पकड़ने के संकेत मिल रहे हैं। 21 से 26 जून के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। सैटेलाइट तस्वीरों में भी अब बादलों का दायरा बढ़ता दिखाई दे रहा है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… मानसून अलर्ट… 8 राज्यों में गर्मी का असर, तापमान 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कई शहरों में शनिवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के प्रयागराज में 43.6°C, एमपी के खजुराहो 42.4°C, महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 42.1°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42°C, बिहार के छपरा में 41.8°C और झारखंड के डाल्टनगंज में 40°C रहा। अगले दो दिन के मौसम का हाल 22 जून 23 जून राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: बीकानेर में आंधी के साथ बारिश हुई, बारां में 2 इंच बरसात; आज 19 जिलों में अलर्ट प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव है। शनिवार को कोटा और जयपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारां के अटरू में 2 इंच से ज्यादा बरसात हुई, जबकि बीकानेर में तूफानी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 19 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेश: 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जबलपुर, रीवा और सागर में 65% कम बारिश हुई, 4 दिन बाद पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 25 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। मानसून लेट होने से 46 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में 65 प्रतिशत बरसात कम हुई। आज इंदौर-ग्वालियर समेत 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 3. उत्तर प्रदेश: 31 जिलों में लू का अलर्ट, बांदा देश का सबसे गर्म शहर; 25 जून तक आ सकता है मानसून मौसम विभाग के मुताबिर, प्रदेश के 31 जिलों में लू चलने का अलर्ट है। वहीं, शनिवार को 44.2°C तापमान के साथ बांदा देश में सबसे गर्म शहर रहा। 25 जून तक मानसून की प्रदेश में एंट्री हो सकती है। शनिवार को लखनऊ में करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। सोनभद्र में भी तेज बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार: 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, 14 शहरों में लू जैसे हालात; पटना में 38-40°C तापमान रह सकता है मौसम विभाग के मुताबिक, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया समेत 10 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। वहीं, पश्चिम और मध्य बिहार के कुछ जिलों में 22 जून तक हीट वेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है। पटना में आज तापमान 38-40°C रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… 5. उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश हुई, 6 शहरों में यलो अलर्ट; खटीमा सबसे गर्म राज्य के नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत 8 जिलों में शनिवार को बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और नैनीताल समेत 6 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं, 38.5°C के साथ खटीमा (ऊधम सिंह नगर) सबसे गर्म शहर रहा। पूरी खबर पढ़ें… 6. हिमाचल प्रदेश: 10 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अभी मानसून की एंट्री के आसार नहीं प्रदेश के 10 जिलों में आज तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान का यलो अलर्ट है। किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी सभी जिलों में 30 से 40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जून से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर जरूर पड़ेगा। इसके बाद मानसून की एंट्री हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके-गर्मी में गमछा लहराया तो ट्रेन रुकी:मेट्रो में बंदर का सफर, लड़की को किस किया; टॉयलेट में मिली 10 साल पहले गिरी अंगूठी
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट; एक महिला की मौत, 26 लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment