Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़:गाड़ियों की टंकियां फुल कराने पहुंचे लोग, धक्का-मुक्की; पुलिस तैनात करनी पड़ी

    7 hours ago

    1

    0

    मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, नीमच, झाबुआ, आगर मालवा, शाजापुर और अन्य शहरों में मंगलवार शाम पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ईजराइल-ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल खत्म होने और कीमतें बढ़ने की अफवाह फैलने पर लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने पहुंचे। लोगों की भीड़ इतनी बढ़ी कि कई पंपों पर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रशासन और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल अधिकृत स्रोतों से जानकारी लें।" वहीं पेट्रोलियम कंपनियों ने भी कहा कि “देशभर में ईंधन की कोई कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से ही ईंधन लें।” देखिए तस्वीरें कलेक्टर्स ने की लोगों से अपील भोपाल: कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील: किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, अनावश्यक घबराहट और भीड़ से बचें। इंदौर: कलेक्टर शिवम वर्मा ने नागरिकों से कहा कि पेट्रोल-डीजल का स्टॉक पर्याप्त है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। झाबुआ: प्रभारी कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है। अफवाहों पर भरोसा न करें और जरूरत अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें। आगर मालवा: कलेक्टर प्रीति यादव ने पंपों पर लंबी कतारों के बीच लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। बालाघाट: कलेक्टर मृणाल मीणा ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और जिले में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। लोगों से पैनिक न फैलाने की अपील की। कहां क्या रही स्थिति खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BCCI ने PCB को दिया तगड़ा झटका, PSL छोड़ IPL से जुड़े कई विदेशी खिलाड़ी
    Next Article
    'ईरान परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment