Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP- जबलपुर में क्रूज डूबा, अब तक 7 शव मिले:22 को बचाया, आर्मी ने रेस्क्यू संभाला; क्रूज में और डेडबॉडी होने की आशंका

    3 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आए तेज आंधी-तूफान की चपेट में आकर पानी में समा गया। अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं। 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रशासन के अनुसार, 15 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में लगभग 40 से 45 पर्यटक सवार थे। हादसा डैम किनारे से लगभग 300 मीटर अंदर हुआ। बरगी सिटी सीएसपी अंजुल मिश्रा ने बताया कि शुरुआती रेस्क्यू में SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम से राहत कार्य प्रभावित हुआ। शुक्रवार सुबह फिर से रेस्क्यू जारी है। सेना और स्पेशल टीमों ने संभाला मोर्चा हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ अब राष्ट्रीय स्तर की टीमें भी तैनात की गई हैं। भारतीय सेना रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हो गई है। हैदराबाद से एक स्पेशल टीम और हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है। कोलकाता से पैरामिलिट्री की एक विशेष टीम जबलपुर पहुंच चुकी है। हाइड्रोलिक मशीनों और पोकलेन की मदद से 20 फीट गहरे पानी में फंसे क्रूज को बाहर निकालने की कोशिश जारी है। क्रूज पायलट बोले- संभलने का मौका ही नहीं मिला क्रूज के पायलट महेश, जिन्हें इस काम का 10 साल का अनुभव है, ने बताया कि सुरक्षा के इंतजाम तो थे, लेकिन कुदरत का कहर इतना अचानक था कि किसी को संभलने या लाइफ जैकेट पहनने तक का मौका नहीं मिला। तेज तूफान ने पलक झपकते ही क्रूज को अनियंत्रित कर दिया। हादसे की तस्वीरें देखिए… खमरिया के एक परिवार के 15 लोग थे सवार आयुध निर्माणी खमरिया के A3 सेक्शन में कार्यरत कर्मचारी कामराज आर्य परिवार के 15 लोगों के साथ घूमने गए थे। कामराज के माता-पिता भी साथ में थे, लेकिन वह डैम के किनारे बैठे हुए थे। कामराज के साथ उनकी पत्नी, भाभी और बच्चे क्रूज में घूमने गए हुए थे। कामराज मूलत: कर्नाटक के रहने वाले हैं। कामराज के एक बेटे को बचा लिया गया है। वहीं कामराज, उनकी पत्नी और बेटा अब भी लापता है। पर्यटन विभाग के अधिकारी बोले- 20 साल पुराना है क्रूज पर्यटन विभाग के अधिकारी योगेंद्र रिछारिया ने बताया कि बरगी डैम में एक क्रूज संचालित किया जा रहा है। इसका निर्माण 2006 में किया गया था। इसकी क्षमता 60 यात्रियों की है। वहीं दूसरा क्रूज खराब है। प्रशासन ने जारी की सूची ये लोग लापता इन लोगों को बचाया गया यह खबर भी पढ़ें जबलपुर क्रूज हादसा-11 लोग बिना टिकट सवार थे:प्रत्यक्षदर्शी बोला- किसी ने नहीं पहना था लाइफ जैकेट मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज तेज आंधी में पलट गया। पुलिस के मुताबिक अब तक 6 लोगों के शव मिल गए हैं। वहीं कलेक्टर ने कहा कि 4 शव मिले हैं। 22 को सुरक्षित बचा लिया गया है। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक MP टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक इनमें से 11 लोग बिना टिकट सवार थे और किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था। पढ़ें पूरी खबर खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Michael BO Collection: सातवें दिन भी टिकी रही ‘माइकल’, पहले हफ्ते में की शानदार कमाई, अक्षय की ‘भूत बंगला’ से मुकाबला जारी
    Next Article
    43वें दिन भी मजबूत रही ‘धुरंधर 2’, लगातार बना रही नए रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment