Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MCOCA Case में AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को Supreme Court से मिली राहत

    1 day ago

    3

    0

    उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देने वाली बाल्यान की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया, जिसमें उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। पीठ ने बाल्यान को मुकदमे की सुनवाई में सहयोग करने का निर्देश दिया।दिल्ली उच्च न्यायालय ने तीन अगस्त को बाल्यान की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बाल्यान पर कुख्यात बदमाश कपिल सांगवान द्वारा कथित तौर पर संचालित गिरोह की गतिविधियों में मदद करने का आरोप है। उच्च न्यायालय ने कहा था कि बाल्यान और कुख्यात बदमाश के बीच हुई बातचीत दोनों के बीच ‘‘सक्रिय आपराधिक सांठगांठ’’ दर्शाती है।शुक्रवार को सुनवाई के दौरान बाल्यान की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि उनके मुवक्किल ‘आप’ के पूर्व विधायक हैं और ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ के शिकार हैं। सिंह ने कहा कि बाल्यान करीब दो साल से जेल में हैं। इन दलीलों का विरोध करते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने कहा कि बाल्यान एक संगठित अपराध गिरोह का हिस्सा थे और इस गिरोह के खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।उच्चतम न्यायालय ने अगस्त में जमानत देने से इनकार करने के उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली बाल्यान की याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई थी। बाल्यान को चार दिसंबर, 2024 को मकोका मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन एक निचली अदालत ने उन्हें जबरन वसूली के एक मामले में जमानत दी थी।बाल्यान ने उच्च न्यायालय के समक्ष दलील दी थी कि उनके खिलाफ ‘‘रत्ती भर भी सबूत’’ नहीं है और यह मामला ‘‘पूरी तरह निराधार’’ है। उच्च न्यायालय ने बाल्यान की इस दलील को खारिज कर दिया था कि वह खुद पीड़ित हैं, उन्होंने सांगवान के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थीं और राजनीतिक प्रतिशोध के चलते उन्हें गैंगस्टर के करीबी सहयोगी के रूप में पेश किया जा रहा है। उच्च न्यायालय ने कहा था कि सांगवान के खिलाफ बाल्यान की शिकायतों के आधार पर इस चरण में उनके विरुद्ध उपलब्ध अन्य ‘‘अपराध की ओर इशारा करने वाली सामग्री’’ को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।अदालत ने राजनीतिक प्रतिशोध के उनके दावे को ‘‘महज हवाई बातें और पूरी तरह अप्रमाणित’’ बताया था। उच्च न्यायालय ने कहा था कि पुलिस द्वारा जुटाई गई सामग्री के व्यापक आकलन से बाल्यान और अपराध गिरोह के अन्य सदस्यों के बीच स्पष्ट संबंध का पता चलता है। अदालत ने कहा था, ‘‘महज इसलिए कि अपीलकर्ता (बाल्यान) ने अतीत में कपिल सांगवान के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थीं, जांच एजेंसी द्वारा जुटाई गई सामग्री को खारिज या निष्प्रभावी नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब उनके और कपिल सांगवान के बीच हुई बातचीत दोनों के बीच सक्रिय आपराधिक सांठगांठ को दर्शाती है।’’ अदालत ने कहा था, ‘‘ये शिकायतें वास्तविक हैं या नहीं, या फिर झूठी धारणा पैदा करने की कोई सोची-समझी चाल हैं, अथवा पहले धमकियां दी गई थीं लेकिन हाल के समय में दोनों के बीच मौन सहमति से संबंध हैं, यह सब मुकदमे की सुनवाई के दौरान ही स्पष्ट हो पाएगा।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    संसद सत्र से पहले Delimitation Bill पर DMK ने रखी शर्तें, अध्ययन के बाद लेगी फैसला
    Next Article
    संसद के विशेष सत्र में NCP SP के सभी 8 सांसदों की मौजूदगी अनिवार्य, व्हिप जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment