Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुज़फ़्फ़रनगर: जल जीवन मिशन से 184 गांवों को मिला पेयजल:530 गांवों को जोड़ने का लक्ष्य, 103 प्रोजेक्ट पूरे, 959 करोड़ की योजना पर काम जारी

    2 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'जल जीवन मिशन' योजना के तहत 'हर घर जल' अभियान ने ज़मीनी स्तर पर परिणाम दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिले के 184 गांवों और मजरों तक पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, जिससे ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है। जिले में कुल 530 गांवों तक हर घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस उद्देश्य के लिए 343 जल परियोजनाएं (पानी की टंकियां) स्थापित की जा रही हैं। इनमें कुछ परियोजनाएं ऐसी भी हैं, जिनसे एक से अधिक गांवों को जोड़ा गया है। अब तक 33 परियोजनाएं पूरी तरह से तैयार होकर चालू हो चुकी हैं, जिनके माध्यम से 52 गांवों में नियमित पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। इनमें सिलाजुड्डी, खेड़ी विरान, तिगरी और सिखरेड़ा जैसे गांव शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 51 परियोजनाओं का कार्य पूरा होने के बाद 132 गांवों में ट्रायल रन जारी है। इस प्रकार, कुल 343 परियोजनाओं में से 103 परियोजनाएं (पूर्ण और ट्रायल सहित) पूरी हो चुकी हैं। इन पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के ज़रिए कुल 184 गांवों और मजरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि इस पूरी योजना की अनुमानित लागत लगभग 959 करोड़ रुपये है। कुमार के अनुसार, अब तक सरकार द्वारा 483 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जा चुका है। उम्मीद है कि अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत तक और बजट आवंटित होगा, जिससे शेष परियोजनाओं को तेज़ी से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि योजना का लगभग 75 से 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। लक्ष्य है कि जिले के सभी 530 गांवों में हर घर तक नल से जल पहुंचाया जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए भटकना न पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RPF जवान की मौत के मामले में इंजीनियर सस्पेंड:प्रयागराज में बिजली कनेक्शन रिपेयरिंग के काम में लापरवाही पर रेलवे प्रशासन का एक्शन
    Next Article
    पटकापुर वाले बालाजी का 10वां वार्षिकोत्सव:फूलबाग में गूंजे जयकारे, 21 हजार हनुमान चालीसा पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment