Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुज़फ्फरनगर में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़:एक बदमाश घायल, दूसरा फरार; पंजाब में वांछित निकला आरोपी

    13 hours ago

    1

    0

    मुज़फ्फरनगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे थाना नई मंडी पुलिस और स्कूटी सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना नई मंडी पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार दो युवक पुलिस को संदिग्ध लगे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों बदमाश स्कूटी मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा, जबकि दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान मेघाखेड़ी निवासी सलमान उर्फ शहजादा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पंजाब में चोरी के मामलों में वांछित चल रहा था और वहां से फरार घोषित है। फरार साथी की पहचान खुशनसीब पुत्र अलीहसन के रूप में हुई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों पर गौकशी समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की है। सीओ राजू कुमार साव का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ठगी:गोरखपुर के युवक से 26. 85 लाख लेकर फरार हुआ, 4 साल बाद आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की सजा:हापुड़ पोक्सो कोर्ट ने 15 हजार जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment