Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर ठगी:गोरखपुर के युवक से 26. 85 लाख लेकर फरार हुआ, 4 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

    14 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक युवक से मुंबई के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन करवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार का रहने वाला है और मुंबई में एक फर्जी एडमिशन फर्म चलाता था। फर्म का विज्ञापन देखकर पीड़ित उसके संपर्क में आया और करीब 26.85 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। कुछ दिन बाद उसके नाम का एक एडमिशन लेटर आया जो फर्जी निकला। पीड़ित ने इस मामले में चार साल पहले आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराया था। तभी से वह फरार चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी अमित को पकड़ कर जेल भेज दिया। जानिए पूरा मामला... रामगढ़ताल इलाके के सिद्धार्थनगर कॉलोनी निवासी गोविंद त्रिपाठी के बेटे विमल त्रिपाठी का मुंबई के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर आरोपी अमित ने 27 लाख की ठगी कर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में गोविंद त्रिपाठी ने बताया कि उनका बेटा विमल त्रिपाठी एमबीबीएस करके डिप्लोमा इन चाइल्ड हेल्थ कोर्स (डीसीएच) में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह एक अच्छा कॉलेज चाहता था। इसी बीच उसे मुंबई की एक फर्म के बारे में विज्ञापन के जरिए पता चला। उसने अपने पिता को उसके बारे में बताया। फिर विज्ञापन पर दिए गए नंबर से अमित दूबे से वे संपर्क में आएं। बिहार का रहने वाला है आरोपी अमित बिहार के पटलना के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के व्हाइट हाउस नंबर दस कैलाशपुरी का रहने वाला है। वर्तमान में महाराष्ट्र के पुणे शहर में रहता है। विज्ञापन पर विश्वास करके उसपर दिए अमित दुबे के मोबाइल नंबर पर कॉल करके संपर्क किया। बातचीत कर उसने बेटे के सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित फर्म के ऑफिस बुलाया। उसके बाद दोनों पिता और पुत्र साथ मुंबई जाकर अमित दुबे से मुलाकात की। ओरिजिनल पेपर्स लेकर मुंबई बुलाया अमित ने उनसे सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र लेकर 26.85 लाख रुपया भुगतान करने के लिए कहा और विश्वास दिलाया कि भुगतान करते ही मुंबई के अच्छे मेडिकल कॉलेज में डीसीएच में एडमिशन हो जाएगा। बेटे का कॅरियर बनाने के लिए 23 सितंबर 2022 को पत्नी के खाते से 13.85 लाख और अपने खाते से गोविंद ने 13 लाख रुपये का भुगतान आरोपी अमित के बैंक खाते में किया। एडमिशन लेटर फर्जी निकला कुछ दिन बाद आरोपी ने कॉलेज ऑफ फिजीशियन एंड सर्जन ऑफ मुंबई कॉलेज का बेटे के नाम एक एडमिशन लेटर दिया। मुंबई कॉलेज में एडमिशन कराने गया तो पता चला कि लेटर वहां से जारी नहीं हुआ है, वह फर्जी है। जिसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल आरोपी को फोन लगाने की कोशिश की। लेकिन फोन बंद बता रहा था। ऑफिस पर भी मुलाकात नहीं हो पाई। कई दिनों तक उससे संपर्क करने की कोशिश में लगे रहे। जेल में बंद हुआ आरोपी अंत में रामगढ़ ताल थाना पहुंच कर उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई। तब से ही वह फरार चल रहा था। रामगढ़ ताल पुलिस ने सोमवार उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां उसे जेल भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी शीतला धाम से श्रद्धालु की बोलेरो चोरी:जौनपुर से मुंडन संस्कार में आया था परिवार, अज्ञात पर केस दर्ज
    Next Article
    मुज़फ्फरनगर में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़:एक बदमाश घायल, दूसरा फरार; पंजाब में वांछित निकला आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment