Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में युवक की हत्या, चेहरा क्षतिग्रस्त, सिर पर चोट:पुलिस कर रही शिनाख्त की कोशिश, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    5 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग ने सड़क किनारे पड़े शव को देखा और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान थे और उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 26 वर्ष प्रतीत हो रही है। युवक ने सफेद रंग की हाफ बाजू की शर्ट और कत्थई रंग की पैंट पहन रखी थी। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्चरी में सुरक्षित रखवाया है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और जिलों में सूचना भेजी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही इस घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा:बारिश और मौसम में बदलाव से बढ़ी मरीजों की संख्या
    Next Article
    पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष बोले- देश में पेट्रोल-गैस आसानी से उपलब्ध:भदोही में कहा- जमाखोरी छोड़ दें तो ईंधन की कोई समस्या नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment