Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में नवरात्रि को लेकर पुलिस अलर्ट:एसपी ने रूट मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया

    3 hours ago

    2

    0

    नवरात्रि पर्व के मद्देनजर जनपद मऊ में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार देर शाम पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर क्रिश राजपूत और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अनिल कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। यह रूट मार्च कोतवाली नगर क्षेत्र के हट्टी मदारी से संस्कृत पाठशाला तक निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त करते हुए बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण और संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। क्षेत्राधिकारी नगर क्रिश राजपूत ने बताया कि नवरात्रि के दौरान किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला थाना पुलिस की सक्रिय ड्यूटी लगाई गई है, साथ ही पीएसी बल को भी संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पिता-पुत्र को 10 साल की सजा:2024 में डीजे पर डांस को लेकर विवाद के बाद हत्या हुई थी, 10 लोगों ने दी गवाही
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 12 साल की सजा:औरैया के अछल्दा में 11 साल पुराने मामले में फैसला, कोर्ट ने लगाया 25 हजार अर्थदंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment