Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में मत्स्य पालकों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड:4% ब्याज पर मिलेगा 3.5 लाख तक का ऋण, ऐसे करें आवेदन

    18 hours ago

    1

    0

    मत्स्य पालन करने वाले किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध है। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि इस योजना से किसान अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। डॉ. वर्मा ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा एक नेशनल डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीवी) संचालित किया जा रहा है। सभी मत्स्य पालकों को इस पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है, क्योंकि भविष्य में अधिकांश सरकारी सुविधाएं इसी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जो किसान पहले से मत्स्य पालन कर रहे हैं या इस व्यवसाय से जुड़ना चाहते हैं, वे KCC के जरिए बैंक से ऋण ले सकते हैं। मत्स्य पालक अपनी आवश्यकतानुसार इनपुट लागत के लिए बैंकों से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्ड पर मात्र 4% वार्षिक ब्याज दर पर लगभग 3.5 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिससे यह योजना किसानों के लिए काफी लाभकारी है। लोन और अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें दो पासपोर्ट साइज फोटो, पट्टे का कागज (यदि भूमि पट्टे पर है), निजी भूमि होने पर खतौनी, बैंक पासबुक और पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड शामिल हैं। अधिक जानकारी और सहायता के लिए इच्छुक किसान विकास भवन स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा दक्षिण सीट पर विधायक योगेंद्र उपाध्याय या कोई और:सपा से विनय अग्रवाल, रिजवानउद्दीन या विपुल पुरोहित पहली पसंद, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    काशी से बाधवा लेकर शीतला माई धाम निकले नाविक:DJ की धुन पर बीच गंगा नाचते-गाते दिखे, बासौड़ा का लगाते हैं भोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment