Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में 54 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की परीक्षा:सुरक्षा व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, नकलविहीन पर फोकस

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) गुरुवार को शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां तीनों दिन 54,022 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अधिकारियों ने परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज और मुस्लिम इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन जांच, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती और निगरानी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने परीक्षा के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा अवधि के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की है, ताकि UPTET-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हथियार तस्करी गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार:जेल से छूटे बदमाश ने बनाया गैंग, रंगदारी- जमीन पर कब्जा भी करते थे
    Next Article
    सुरेश राणा बोले- अखिलेश नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री:भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद बुलंदशहर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment