Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र का ट्रांसफर:अधिकारियों ने दी विदाई, कार्यकाल की सराहना की

    4 hours ago

    1

    0

    मऊ के निवर्तमान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र को आज जनपद स्तरीय अधिकारियों ने विदाई दी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची में उनका नाम शामिल था। उन्हें विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा अनुसूचित जाति जनजाति विभाग बनाया गया है। विदाई समारोह के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों ने प्रवीण मिश्र के कार्यकाल की सराहना की। अधिकारियों ने उनकी ईमानदारी, सादगी, सरल एवं सहज स्वभाव तथा सुलभ उपलब्धता की प्रशंसा की। मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने विशेष रूप से उनकी संवेदनशीलता और सज्जनता का उल्लेख किया। अधिकारियों ने महिलाओं, किन्नर समाज के लोगों, दिव्यांगों और पीड़ितों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की विशेष चर्चा की। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने अपने कार्यकाल के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी आवश्यक होने पर सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों से ईमानदारी, मेहनत और लगन से अपने दायित्वों को पूरा करने का आग्रह किया, ताकि सरकार की योजनाओं का अधिकतम लोगों को लाभ मिल सके। प्रवीण मिश्र ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है और इसे इसी रूप में लेते हुए सभी को मेहनत से कार्य करते रहना चाहिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी और कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा के सेक्टर-4 के एक भवन में लगी आग:ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर चलती है क्लासेस, शीशे तोड़कर निकाला गया धुंआ
    Next Article
    CM कल देंगे 613 करोड़ के विकास की सौगात:गोरखपुर पहुंचे; तारामंडल के दो हिस्सों को जोड़ने वाले पुल का होगा लोकार्पण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment