Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेधावी छात्रों का सम्मान, मेहनत और अनुशासन का मिला संदेश:ज्वाला देवी कॉलेज में प्रतिभा अलंकरण समारोह, 55 छात्र-छात्राएं सम्मानित

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सिविल लाइन्स स्थित ज्वाला देवी स. वि. इ. इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश, जिला एवं विद्यालय स्तर की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 55 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज, शेषधर द्विवेदी तथा विद्यालय प्रबंधक डॉ. आनंद श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्रों ने अपने परिश्रम से प्रदेश स्तर पर 3 तथा जिला स्तर पर 4 स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। समारोह में प्रदेश मेरिट में स्थान पाने वाले छात्रों को ट्रॉली बैग, जबकि जिला मेरिट में आने वालों को स्मार्ट वॉच और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके अभिभावकों को भी अंगवस्त्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में चयनित छात्र आदेश सिंह का विशेष सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सौम्या अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन का लक्ष्य केवल सफलता नहीं, बल्कि उसकी सार्थकता होना चाहिए। उन्होंने ऐसे सम्मान समारोहों को छात्रों का उत्साह बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला बताया। विशिष्ट अतिथि ऋषिराज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने जोर दिया कि यह कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही हासिल होती है। उन्होंने छात्रों को गुरुजनों का सम्मान करने और उनसे निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन हितिशा चावला और समृद्धि वैश्य ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला का शव रखकर परिजनों का हंगामा:कल्याणपुर में पुलिस पर पति को छोड़ने और कार्रवाई न करने का आरोप
    Next Article
    IPL- बेंगलुरु 155 रन पर ऑलआउट, गुजरात 55/1:भुवनेश्वर के टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे, गिल ने हेजलवुड के ओवर में 24 रन बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment