Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माधुरी दीक्षित ने पति संग काशी विश्वनाथ में रुद्राभिषेक किया:बोलीं- बड़ा शुभ दिन है, मन को शांति मिल रही, कॉरिडोर काफी खूबसूरत बना

    2 hours ago

    1

    0

    एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ काशी में हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया। माधुरी ने पति के साथ मंदिर प्रांगण में ही रुद्राभिषेक किया। उन्होंने ऊं नमः शिवाय का जप किया। मंदिर न्यास ने उन्हें रुद्राक्ष की माला और अंग वस्त्र भेंट किया। मंदिर से निकलते वक्त लाइन में खड़े भक्तों ने हर-हर महादेव के जय घोष से उनका स्वागत किया। उन्होंने भी सभी के अभिवादन को स्वीकार किया। माधुरी ने कहा- बड़ा शुभ दिन है कि नवरात्रि की नवमी के दिन हम बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए काशी पहुंचे। कल हमने गंगा आरती देखी, आज बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि काफी मन को शांति मिल रही है। धाम की भव्यता पर भी उन्होंने खुशी जाहिर की। कहा- काशी विश्वनाथ कॉरिडोर काफी खूबसूरत बनकर तैयार हुआ है। नमो घाट से वह हाइड्रोजन क्रूज पर सवार होकर मंदिर के गंगा द्वारा पहुंचीं। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर चौक पहुंचीं। इस दौरान माधुरी दीक्षित को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखे। 2 तस्वीरें देखिए- एक दिन पहले माधुरी ने काशी में क्या किया, पढ़िए- माधुरी दीक्षित ने काशी में कुल्हड़ वाली चाय पी माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के साथ गुरुवार दोपहर काशी पहुंचीं। दोनों नमो घाट पर अलकनंदा क्रूज में बैठे। यहां गंगा घाट का दिव्य नजारा देखा। इस दौरान कपल ने अपनी खींची गई तस्वीरें भी साझा की। क्रूज से घूमने के दौरान माधुरी दीक्षित ने कुल्हड़ वाली चाय का स्वाद लिया। दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा आरती की और दीपदान किया। माधुरी दीक्षित एक ज्वेलरी शॉप के उद्घाटन के लिए काशी पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ पति के अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह भी मौजूद रहे। 2 तस्वीरें देखिए… माधुरी बोलीं- काशी की खूबसूरती देखने के लिए उत्साहित हूं माधुरी दीक्षित ने कहा कि काशी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नगरी है। यहां की खूबसूरती देखने के लिए वह काफी उत्साहित हैं। एयरपोर्ट पर माधुरी दीक्षित के फैंस मौजूद रहे। इस दौरान सभी उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए। माधुरी एयर इंडिया के विमान एआई- 696 से दोपहर 12:40 बजे लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। अब पढ़िए, धक-धक गर्ल माधुरी के बारे में माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिंदी सिनेमा में अपनी प्रतिभा, खूबसूरती और बेहतरीन नृत्य के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसे आज भी नई पीढ़ी की अभिनेत्रियां आदर्श मानती हैं। 80 और 90 के दशक में उन्होंने खुद को फिल्म इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्रियों में स्थापित किया। अपने शानदार अभिनय व लाजवाब डांस से दर्शकों के दिलों पर राज किया। कथक नृत्य में माधुरी को खास दिलचस्पी 15 मई 1967 को मुंबई में एक मराठी परिवार में जन्मी माधुरी के पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेहलता दीक्षित हैं। बचपन में उनका सपना डॉक्टर बनने का था, और यही वजह रही कि उन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप में श्रीराम नेने को चुना, जो पेशे से एक चिकित्सक हैं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और बचपन से ही कथक नृत्य में गहरी रुचि रखी, जिसके लिए उन्होंने कई वर्षों तक प्रशिक्षण लिया। माधुरी दीक्षित ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म अबोध से की, लेकिन उन्हें असली पहचान 1988 में आई सुपरहिट फिल्म तेजाब से मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं, जिनमें राम लखन, परिंदा, त्रिदेव, किशन कन्हैया और प्रहार शामिल हैं। वर्ष 1990 में आई फिल्म दिल में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इसके अलावा माधुरी दीक्षित को वर्ष 2008 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- योगी को 5 साल की बच्ची ने बुलडोजर गिफ्ट किया: CM ने फोटो खिंचवाई, वापस देकर बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना सीएम योगी को 5 साल की बच्ची ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया। गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे योगी ने शुक्रवार सुबह बच्ची के साथ बुलडोजर पकड़कर फोटो खिंचवाई। फिर बच्ची को वापस लौटाते हुए कहा कि अब इसे ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना। बच्ची का नाम यशस्विनी है। वह परिवार के साथ कानपुर से गोरखनाथ मंदिर आई थी। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ-कानपुर समेत 7 जिलों में बारिश, 38 में अलर्ट:10 शहरों में बादल छाए, ठंडी हवाएं चल रहीं; 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम
    Next Article
    जौनपुर में आठ नए वार्ड टैक्स के दायरे में:सीमा विस्तार के बाद सर्वे पूरा, 2022 से होगी वसूली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment