Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा- राष्ट्रपति मुर्मू ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की:गोल्फ कार्ट से डेढ़ घंटे में 21km पूरे किए; परिवार के साथ गिरिराजजी की पूजा की

    8 hours ago

    2

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को परिवार के साथ गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की। राष्ट्रपति मथुरा प्रवास के आखिरी दिन सुबह करीब साढ़े 8 बजे वृंदावन के रेडिसन होटल से दानघाटी मंदिर पहुंचीं। गिरिराज जी के दर्शन किए। दूध से अभिषेक किया। प्रसाद चढ़ाया। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी थीं। पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने 21 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा शुरू की। थोड़ी दूर पैदल चलीं। फिर परिवार संग गोल्फ कार्ट में सवार होकर डेढ़ घंटे में परिक्रमा पूरी की। रास्ते में राष्ट्रपति हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करती रहीं। इसके बाद भारतीय वायुसेना हेलिकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। यहां मथुरा सांसद हेमामालिनी भी पहुंचीं। दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू, यूपी के 3 दिन के दौरे पर थीं। गुरुवार को उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे। शुक्रवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद जी से मुलाकात की थी। प्रेमानंदजी ने राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया था। राष्ट्रपति मुर्मू का मथुरा का यह दूसरा दौरा था। इससे पहले वह पिछले साल 25 सितंबर को आई थीं। तब बांके बिहारी के दर्शन किए थे। पहले तस्वीरें देखिए- गोवर्धन जाने वाली पहली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्र भारत की पहली राष्ट्रपति हैं, जो गोवर्धन पहुंची हैं। गिरिराज जी की नगरी गोवर्धन में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर खास तैयारी रही। पूरे गोवर्धन को दुल्हन की तरह सजाया गया। तिराहा चौराहा पर रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की गई। दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का रंग बिरंगे फूली से शृंगार किया गया। एक दिन पहले संत प्रेमानंद महाराज से की थी मुलाकात एक दिन पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने बेटी इतिश्री मुर्मू, दामाद गणेश हेम्ब्रम और दोनों नातिनें आद्याश्री और नित्याश्री के साथ केलीकुंज आश्रम पहुंची थीं। यहां उनके लिए कुर्सियां लगाई गई थीं। संत प्रेमानंद महाराज के साथ आध्यात्मिक चर्चा के दौरान राष्ट्रपति भाव-विभोर दिखी थीं। इस दौरान कुटिया में सिर्फ राष्ट्रपति, उनके परिजन और संत के करीबी शिष्य ही मौजूद थे। 3 तस्वीरें देखिए- रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैंसर यूनिट का उद्घाटन किया संत प्रेमानंद से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति, रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंची थीं। वहां पश्चिमी यूपी की सबसे आधुनिक कैंसर यूनिट ‘नंदकिशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक’ का उद्घाटन किया था। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद थे। होटल रेडिसन में प्रदर्शनी देखने पहुंचीं राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार रात में होटल रेडिशन में ‘एक जनपद एक उत्पाद स्टॉल’ का जायजा लिया था। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने राष्ट्रपति को एक जनपद एक उत्पाद की स्टॉल में लगाए गए प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से बताया था। यहां पर ठाकुर जी की पोशाक की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसे बंदियों द्वारा तैयार किया गया था। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें राष्ट्रपति ने वृंदावन में इस्कॉन- प्रेम मंदिर के दर्शन किए; अयोध्या में श्रीराम यंत्र की स्थापना की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार सुबह परिवार के साथ अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने राम मंदिर परिसर को भी देखा। उनका यह दूसरा अयोध्या दौरा था। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    फरसा बाबा कहते थे-गौतस्करों से लड़ता हूं:15 Kg का फरसा लेकर चलते, गौशाला में 350 गायें; मौत के बाद मथुरा में बवाल हुआ
    Next Article
    58 लाख लूट की फर्जी कहानी गढ़ने वाला सराफा अरेस्ट:दो बच्चों की मां को फंसाने के लिए रची साजिश, तीन शादियां कर चुका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment