Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा नाव हादसे से पहले का VIDEO सामने आया:राधे-राधे जपते दिखे श्रद्धालु; जगराओं से 2 बसों में 120 लोग गए, अब तक 10 मौतें हुईं

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन में यमुना में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें 7 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। इनमें पति-पत्नी और पिता-बेटी शामिल हैं। ये सभी शुक्रवार सुबह ही लुधियाना के जगराओं से वृंदावन पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार (9 अप्रैल) को जगराओं के श्री बांके बिहारी क्लब की तरफ से 2 बसों में 130 श्रद्धालुओं को ले जाया गया था। जिसमें से 90 जगराओं से और बाकी अन्य शहरों से थे। वृंदावन की 4 दिन की यात्रा थी। शुक्रवार को श्री बांके बिहारी के दर्शन के बाद श्रद्धालु यमुना पार कर मंदिरों के दर्शन के लिए जा रहे थे। जो नाव पलटी, उसमें जगराओं के रहने वाले 30 श्रद्धालु सवार थे। जगराओं में श्रद्धालुओं के परिचितों के मुताबिक यमुना में पीपों का पुल बनाया गया था। जलस्तर बढ़ने के बाद इन्हें खोल दिया गया। इसके बाद यह यमुना में बहने लगे। इनसे टकराकर ही नाव पलटी। हादसे से पहले का वीडियो सामने आया है। किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। श्रद्धालु राधे-राधे जप करते हुए यमुना विहार कर रहे थे। हालांकि किसी ने इस वीडियो की औपचारिक पुष्टि नहीं की है। हादसे में इन श्रद्धालुओं की मौत वृंदावन में हुए हादसे में मरने वालों की पहचान सामने आ गई है। हादसे में कविता बहल पत्नी विजय कुमार, निवासी गीता कॉलोनी, जगराओं (लुधियाना), राकेश गुलाटी और उनकी पत्नी अंजू गुलाटी निवासी फेज-2 दुगरी, लुधियाना, चरनजीत और उनकी बेटी प्रिंसी निवासी जगराओं (लुधियाना), आशा रानी पत्नी अर्जुन दास मीणा निवासी हिसार, मीनू निवासी फेज-2 दुगरी (लुधियाना), मधुर बहल पुत्र विजय कुमार निवासी गीता कॉलोनी, जगराओं (लुधियाना), इशान कटारिया और करोरी की मौत हो गई। श्रद्धालुओं ने क्या कहा… हादसे के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ-हाईकोर्ट की छत पर गोद में बच्चा लेकर महिला चढ़ी:बोली- कूद जाऊंगी, मुझे न्याय नहीं मिला; पति से तलाक लेना चाहती है
    Next Article
    सुल्तानपुर में इकलौते शहीद बेटे को पिता ने दी मुखाग्नि:3 दिन पहले घर से गए थे, जम्मू में सर्च ऑपरेशन के बीच लगी थी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment