Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-हाईकोर्ट की छत पर गोद में बच्चा लेकर महिला चढ़ी:बोली- कूद जाऊंगी, मुझे न्याय नहीं मिला; पति से तलाक लेना चाहती है

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ हाईकोर्ट की छत पर एक महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी। चिल्लाते हुए उसने कहा- मुझे न्याय नहीं मिला। करीब एक घंटे तक यह हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। हालांकि, कुछ सुरक्षाकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय दिया और महिला को बातों में उलझाए रखा। जैसे ही उसका ध्यान भटका, एक महिला सिपाही ने उसे रेलिंग से नीचे खींचकर सुरक्षित कर लिया। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हाईकोर्ट कैंपस के सी-ब्लॉक स्थित पांच मंजिला इमारत की है। महिला की पहचान रूपाली के रूप में हुई है। दरअसल, उसका अपने पति के साथ तलाक का मामला चल रहा है। वह तीसरी बार मेडिएशन के लिए आई थी। कोर्ट में पति से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई, जिससे वह नाराज हो गई। पहले 4 तस्वीरें देखिए… महिला को लोगों ने समझाने की कोशिश की तो रोने लगी हाईकोर्ट की इमारत पर चढ़ी महिला को देखकर बड़ी संख्या में वकील और फरियादी वहां जुट गए। बच्चे को गोद में लिए महिला को देखकर सभी उसे समझाने लगे। जब लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, तो वह जोर-जोर से रोने लगी और बोली- “मैं नीचे कूद जाऊंगी, मुझे न्याय नहीं मिला।” महिला की धमकी से अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच, सीआरपीएफ और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। एहतियातन नीचे जाल बिछाया गया और कुछ महिला सिपाही छत पर पहुंच गईं। महिला उन्हें देखकर लगातार धमकी देती रही, लेकिन सिपाहियों ने उसे बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान, जैसे ही महिला का ध्यान थोड़ा भटका, एक महिला सिपाही ने मौके का फायदा उठाते हुए उसे पकड़कर नीचे खींच लिया। इसके बाद उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया। सीआरपीएफ के सुरक्षा अधिकारी बोले- महिला को बच्चे के साथ सुरक्षित उतारा गया सीआरपीएफ के सुरक्षा अधिकारी आर.के. तिवारी ने कहा- टीम ने सूझबूझ से काम लेते हुए पहले महिला को बातचीत में उलझाया और सही मौका देखकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। करीब एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला और उसके बच्चे को सकुशल बचा लिया गया। …………………………………. यह खबर भी पढ़ें नकली सोना देकर ठगी करने वाला सरकारी शिक्षक दंपती गिरफ्तार:लखनऊ में दोस्ती कर लोगों को फंसाते थे, रिश्तेदार संग चला रहे थे गिरोह लखनऊ में सस्ता सोना देने का झांसा देकर ठगी करने वाला सरकारी दंपती गिरफ्तार हुआ है। दंपती लोगों से दोस्ती करके नजदीकियां बढ़ाता था। उसके बाद रिश्तेदार की मदद से झांसा देकर उनसे ठगी करता था। उनका रिश्तेदार भी गिरफ्तार हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    KKC में आज से नए सत्र के दाखिले के आगाज:AI, विदेशी भाषा और टैली से जुड़े पाठ्यक्रम भी शुरू, ऑनलाइन करना होगा आवेदन
    Next Article
    मथुरा नाव हादसे से पहले का VIDEO सामने आया:राधे-राधे जपते दिखे श्रद्धालु; जगराओं से 2 बसों में 120 लोग गए, अब तक 10 मौतें हुईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment