Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में युवक को मारा चाकू:कार में टक्कर लगने को लेकर हुआ था झगड़ा, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा में मामूली टक्कर लगने के बाद कार सवार कार सवार स्टूडेंट एक युवक से भिड़ गया। उनके बीच जमकर गाली गलौज हुई। स्टूडेंट ने युवक को चाकू मार दिया। चाकू लगने से युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटना सोमवार को थाना जैंत से महज 100 मीटर दूर नेशनल हाईवे की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला अलवर पुल पर टकराई थी गाड़ियां सोमवार की सुबह BSA इंजीनियरिंग कॉलेज के पास के रहने वाले ललित मोहन भारद्वाज अपने भाई हरिदत्त, भतीजे अंश और वंश के साथ अपने पैतृक गांव नौहझील जा रहे थे। अपनी अर्टिगा गाड़ी से जा रहे ललित की गाड़ी की अलवर पुल के पास KIA गाड़ी से मामूली टक्कर हो गई। जिस पर KIA कार सवार युवकों ने शीशा खोलकर गाली दी और गाड़ी को भगा ले गए। 10 किलोमीटर बाद हुआ झगड़ा KIA कार सवार स्टूडेंट मौके से भागकर थाना जैंत से सौ मीटर पहले बाबा द ढाबा पर खड़े हो गए। उनके पीछे से ललित और भाई पहुंचे। इसी बीच हरिदत्त ने एक स्टूडेंट्स के घूंसा मार दिया। जिसके बाद दूसरा स्टूडेंट कार के पास गया। चाकू निकालकर ललित की पीठ में मार दिया। 3 चाकू लगने से ललित हुआ घायल ललित का आरोपी स्टूडेंट सुशांत उसके भाई निशांत और दोस्त विजय से झगड़ा हुआ था। इसी दौरान तीनों स्टूडेंट में से एक ने ललित के 3 चाकू पीठ में मार दिए। जिससे ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ ललित को देख उसका भाई इलाज के लिए पहले वृंदावन स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए जहां गंभीर रूप से घायल होने के कारण निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने स्टूडेंट्स को लिया हिरासत में वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया। आरोपी छात्र GLA यूनिवर्सिटी के छात्र हैं जिसमें से एक बीटेक कर रहा है जबकि 2 डिप्लोमा कर रहे हैं। यह तीनों रिफाइनरी क्षेत्र में स्थित राधा टाउन में रहते हैं। थाना जैंत प्रभारी उमेश त्रिपाठी ने बताया कि तीनों को हिरासत में ले लिया है,पूछताछ की जा रही है अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला प्रधान ने पति पर केस वापस लिया:हाथरस में शिकायत से पलटी, देह व्यापार के आरोपों के बाद कार्रवाई रोकने का अनुरोध
    Next Article
    प्रोजेक्ट नई किरण, 9 परिवारों का समझौता:औरैया में 40 फाइलों में से 9 का सुलह-समझौता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment