Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप:घर छोड़कर दिल्ली भाग रही थी, ऑटो वाला होटल ले गया, दो दोस्तों संग किया दुष्कर्म

    3 hours ago

    1

    0

    वृंदावन में दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वह 30 अप्रैल को घर छोड़कर दिल्ली भाग रही थी। उन्होंने दिल्ली जाने से पहले वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में खाया खाया था। उसके बाद बॉयफ्रेंड से बात करके ऑटो में बैठ गई थी। ऑटो वाला उन्हें गुमराह करके मथुरा के धौलीप्याऊ इलाके के एक होटल में ले गया। वहां उसने फोन करके अपने दो दोस्तों को बुला लिया। तीनों ने वहां पर दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनों बहनों को धमकी देकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में ले जाकर बिठा दिया। दोनों बहनें बॉयफ्रेंड के भाई के कमरे पर पहुंची लेकिन उसने उन्हें रखने से मना कर दिया। उसके बाद दोनों बहनों किसी तरह से दिल्ली से वापस अपने घर पहुंची। उन्होंने अपने परिजन को अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन ने थाने में जाकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। FIR दर्ज करने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपियों और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना 4 मई को वृंदावन कोतवाली इलाके की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 30 अप्रैल को दोनों बहनें आश्रम में खाना खाने गई थी पुलिस के अनुसार- वृंदावन के बंशीवाल इलाके में एक मजदूर अपने दो बेटियों और पत्नी के साथ रहता है। उसकी दो नाबालिग बेटियां 30 अप्रैल को अपना घर छोड़कर दिल्ली भाग रही थी। उन्हें रास्ते में गौरी गोपाल आश्रम के अंदर खाना खाया। उसके बाद बाहर आ गई। उनमें से एक ने अपने बॉयफ्रेंड रुपेश को फोन किया। रुपेश ने उन्हें बताया कि दिल्ली के मरुतिपुरम में उसका भाई रहता है। वह वहां उसके कमरे पर जाकर रुक सकती हैं। उसके बाद उसने फोन रख दिया। लड़कियों को आश्रम के बाहर समीर नाम का एक ऑटो ड्राइवर मिला। दोनों बहनों को उसने छोड़ने के बहाने ऑटो में बिठा लिया। उसके बाद उन्हें अपने साथ मथुरा ले गया। ऑटो वाला गुमराह कर होटल ले गया ऑटो चालक पहले तो काफी देर तक मथुरा की सड़कों पर उन्हें घुमाता रहा। जिसके बाद उसने अपने किसी दोस्त को फोन किया। वहां से थोड़ी देर बाद वह उन्हें धौलीप्याऊ इलाके में स्थित एक होटल में ले गया। जहां पर उसके दो दोस्त शिवा और कृष्णा पहले से मौजूद थे। तीनों ने वहां पर उनके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद उन्हें डराया कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो परिवार को जान से मार देंगे। गैंगरेप के बाद धमकी देकर ट्रेन में बिठाया इसके बाद तीन आरोपियों ने दोनों बहनों को दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन में बिठा दिया। उधर बेटियों के घर नहीं पहुंचने पर पिता ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चला। उन्होंने 1 मई को थाने में जाकर बेटियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। 3 मई को घर लौटकर दोनों बेटियों ने पिता को आपबीती बताई पुलिस दोनों लड़कियों की तलाश कर ही रही थी कि इसी बीच 3 मई को दोनों बहनें वापस अपने घर आ गईं। उन्होंने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया- वह घर छोड़कर दिल्ली भाग रही थी। उन्होंने रास्ते में आश्रम में खाना खाया। उसके बाद अपने दोस्त रुपेश से फोन कर बात कर दिल्ली जाने के लिए निकली। उन्हें वहीं पर समीर नाम का ऑटो ड्राइवर मिला। उसने बताया कि वह स्टेशन की तरफ ही जा रहा है। उन्हें वहां पर छोड़ देगा। उसकी बातों में आकर वह उसकी ऑटो में बैठ गई। उसने रास्ते में ही अपने दोस्त शिवा और कृष्णा को फोन किया। उसके बाद उन्हें मथुरा के होटल ले गया। वहां पर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्हें धमकी दी गई कि किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे। उसके बाद उन्हें दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बिठाकर भाग गए। दोस्त के भाई ने कमरे पर रखने से किया मना दोनों बहनें दिल्ली में किसी तरह से रुपेश के भाई के मरुतिपुरम वाले पते पर पहुंची। वहां पर रुपेश के भाई के शक हो गया कि दोनों बहनें घर से भागकर आई हैं। उसने उन्हें अपने कमरे पर रखने से मना कर दिया। उसके बाद दोनों बहनें किसी तरह से दिल्ली से वापस अपने घर पहुंची। अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। 4 मई को बॉयफ्रेंड समेत चारों आरोपी गिरफ्तार परिजन ने 3 मई को थाने जाकर रेप मुकदमा दर्ज करा दिया मई को थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर 4 मई को गौरी गोपाल आश्रम के पास से ऑटो चालक समीर को गिरफ्तार कर लिया। वह डैंपियर नगर का रहने वाला है। उससे पूछताछ के आधार पर उसके दो दोस्तों शिवा और कृष्णा को पकड़ लिया। उसके बाद बॉयफ्रेंड रुपेश को भी अरेस्ट कर लिया। …………….. ये खबर भी पढ़िए- अयोध्या दर्शन करके लौट रहे 6 लोगों की मौत:जालौन में 100 की रफ्तार में ट्रक में घुसी टवेरा; 20 मिनट तक तड़पते रहे जालौन में 100 की रफ्तार में टवेरा हाईवे पर पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। टवेरा सवार अयोध्या से रामलला के दर्शन कर ललितपुर जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। वे 20 मिनट तक कार में ही तड़पते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से कार के गेट काटकर घायलों को बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में यातायात नियम उल्लंघन पर 437 वाहनों का चालान:दो गाड़ियां सीज, पुलिस-ट्रैफिक टीम ने चलाया अभियान
    Next Article
    वाराणसी के 1536 शिक्षामित्रों को 18 हजार मानदेय:गोरखपुर में आज CM करेंगे बढ़े भुगतान का शुभारंभ, काशी में होगा लाइव प्रसारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment