Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में रेलवे ट्रैक पार करते व्यक्ति की मौत:तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के छाता क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक 55 वर्षीय व्यक्ति की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार को दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर हुई। मृतक की पहचान छाता निवासी छैलबिहारी शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छैलबिहारी (55) पुत्र श्रीचंद शर्मा अपने गांव से खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक एक तेज गति की ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई, जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया और वे घटनास्थल व पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। बुधवार को पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई ने बताया कि छैलबिहारी रोज की तरह खेतों की ओर जा रहे थे और उन्हें अचानक ट्रेन आने का अंदाजा नहीं था। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पार करते समय अधिक सतर्कता बरतने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में अवैध प्लॉटिंग पर प्राधिकरण की कार्रवाई:18 बीघा में विकसित हो रहीं दो कॉलोनियां ध्वस्त
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:लड़की से 3 युवकों ने रेप किया, लोग बोले- सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर हो रही वसूली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment