Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव:परिजनों ने लगाया पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    21 hours ago

    1

    0

    मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के मोरा गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी प्रताप (पुत्र रामजीलाल) के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, प्रताप बुधवार रात अपने घर पर सो रहे थे। गुरुवार सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने घर के पास एक पेड़ पर प्रताप का शव लटका देखा। परिजनों ने तत्काल जैंत थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह एक सोची-समझी हत्या है। परिजनों का दावा है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते प्रताप की हत्या की है। पीड़ित पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही नामजद लोग उनकी नातिन को बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। इस संबंध में उन्होंने जैंत थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका यह भी दावा है कि आरोपियों ने उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया का विरोध, वेंडरों का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन:दस्तावेज लेखक, स्टाम्प वेंडरों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन,
    Next Article
    स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' में हमले का विरोध:अमेरिकी नौसेना हमले में भारतीय नाविकों की मौत, वामपंथी दलों का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment