Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में निकली कृष्ण-बलराम की शोभायात्रा:प्रतीकात्मक हाथी का वध कर मनाया महोत्सव, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा और आरती

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा में रविवार को कुबलिया पीड़ हाथी वध महोत्सव के अंतर्गत भगवान कृष्ण और बलराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शाम 5 बजे स्वामी घाट से शुरू हुई। इससे पहले आयोजन समिति के संस्थापक पं. बंसीलाल शर्मा, राजनारायण गौड़, राजीव शर्मा और मुख्य संरक्षक मनोज शर्मा (बॉबी भैया) की मौजूदगी में विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद भगवान कृष्ण-बलराम की आरती की गई। जन्मस्थान की ओर से अनुराग पाठक और समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने भी आरती उतारी। शोभायात्रा में सबसे आगे समिति का बैनर, ढोल-नगाड़े और भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। इसके बाद करीब डेढ़ दर्जन आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। इनमें भगवान कृष्ण का कालिया नाग पर नृत्य, भगवान शिव, शेरों वाली मैया, कैला देवी, कृष्ण-बलराम, खाटू श्याम, ब्रह्मा-विष्णु-महेश और राम दरबार की झांकियां शामिल रहीं। वृंदावन के अखाड़े की काली और ढोल के साथ प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। नासिक के ढोल, प्रियांशु बैंड और प्रकाश बैंड ने भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को आकर्षित किया। स्वामी घाट के अखाड़े ने पटेबाजी का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में घोड़े पर सवार भगवान कृष्ण-बलराम की झांकी विशेष आकर्षण रही। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और भगवान की आरती उतारी। शोभायात्रा चौक बाजार, मंडी रामदास और डीग गेट होते हुए जन्मस्थान की ओर बढ़ी। आयोजन समिति के संस्थापक बंसीलाल शर्मा ने बताया कि यह सर्वजातीय मेला है, जिसमें सभी समाज के लोग उत्साह से शामिल होते हैं। परंपरा के अनुसार किया हाथी वध शोभायात्रा मलपुरा स्थित हाथी वध स्थल पहुंची। यहां हाथी वध की परंपरा के तहत भगवान कृष्ण-बलराम के साथ चल रहे ग्वाल-बालों ने गेंद-बल्ला खेला। इसके बाद कागज से बने प्रतीकात्मक हाथी को लाठियों से पीटकर अधमरा किया गया। भगवान कृष्ण-बलराम के स्वरूपों ने हाथी के दोनों दांत उखाड़ने और उसकी सूंड पकड़कर ऊपर उछालने की लीला का मंचन किया। इसके साथ ही हाथी वध की परंपरा पूरी हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस हाथी में 10 हजार हाथियों के बराबर बल था। हाथी वध के बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इसके बाद शोभायात्रा केशव देव मंदिर पहुंची, जहां सोहनलाल शर्मा, पंकज शर्मा, महामंत्री आशु शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश सोनी, राजकुमार सोनी और सुनील शर्मा सहित अन्य लोगों ने आरती की और प्रसाद वितरित किया। आगे देवों बाबा मंदिर पर पार्षद नीरज वशिष्ठ, पं. कुंज बिहारी और मंदिर के महंत ने आरती उतारी। रास्ते में जगह-जगह ग्वाल-बालों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। खड़े श्री बाबा आश्रम पर हुआ समापन शोभायात्रा का समापन खड़े श्री बाबा आश्रम पर हुआ। यहां महंत श्री बालक, राजकुमार, इंजीनियर राजेश पाठक, समिति के युवा अध्यक्ष पं. सागर शर्मा, युवा महामंत्री मधुसूदन गोस्वामी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंजी पंडित, अखिलेश गौड़ और राकेश गौड़ ने सभी का स्वागत किया। समिति के संस्थापक बंसीलाल शर्मा और राजनारायण गौड़ ने भगवान कृष्ण-बलराम की आरती कर शोभायात्रा का समापन कराया। आश्रम की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में मुख्य मेला संयोजक अजय कुमार सैनी, मेला संयोजक राकेश गौड़, व्यवस्थापक चंद्रप्रकाश, जनसंपर्क संयोजक सुनील शर्मा, दुर्गेश बघेल, मुकुंद गोस्वामी, स्वतंत्र तिवारी, विनोद शर्मा, सचिन गौड़, शुभा सक्सेना, गिरधारी लाल पाठक, राजकुमार शर्मा, विकास जैन, शैलेंद्र कुमार और रिजूल अग्रवाल सहित समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्वाल-बालों ने भी सहभागिता की। इनमें जमुना शर्मा, रश्मि चतुर्वेदी, वैशाली जैन, अंजलि और ज्योति चतुर्वेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। पूजा-अर्चना का आचार्यत्व पं. मनोज मोहन शास्त्री ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला:ससुर ने किया रेप का प्रयास, महिला थाने में मुकदमा दर्ज
    Next Article
    रामायण विश्वविद्यालय में रैगिंग रोकने के लिए बनी रणनीति:संवेदनशील जगहों पर बढ़ेगी निगरानी, शिकायतों पर तुरंत होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment