Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में मना स्वामी हरिदास जी का प्राकट्योत्सव:दूध-दही-घी से हुआ अभिषेक, भक्तों ने दर्शन के बाद जयकारे लगाए

    13 hours ago

    2

    0

    वृंदावन में शनिवार को संगीत सम्राट और भगवान बांके बिहारी जी के प्राकट्यकर्ता स्वामी हरिदास जी का प्राकट्योत्सव मनाया गया। निधिवन राज मंदिर में स्वामी हरिदास जी के श्रीविग्रह का दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से महाभिषेक किया गया। महाभिषेक के दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचने लगे। भक्तों ने पद गाकर स्वामी हरिदास जी को बधाई दी। महाभिषेक के बाद भक्तों ने गाए बधाई के पद निधिवन राज मंदिर में सेवायत मयंक गोस्वामी मिंटू और रघु गोस्वामी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रों के बीच महाभिषेक हुआ। दूध, दही, शर्करा, बूरा, घी और शहद से स्वामी हरिदास जी के श्रीविग्रह का अभिषेक किया गया। इस दौरान भक्तों ने बधाई के पद गाए। मंदिर परिसर में भगवान बांके बिहारी और स्वामी हरिदास जी के जयकारे गूंजते रहे। फूलों और मोतियों से सजाया मंदिर प्राकट्योत्सव के लिए निधिवन राज मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया। समाधि स्थल के बाहर देशी-विदेशी फूल लगाए गए, जबकि अंदर सफेद मोतियों से सजावट की गई। लखनऊ से आईं भक्त ज्योति सिंह ने बताया कि स्वामी हरिदास जी के प्राकट्योत्सव पर वृंदावन आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। महाभिषेक के दर्शन करके उन्हें काफी खुशी मिली। टटिया स्थान पर सुबह से जुटे भक्त टटिया स्थान पर सुबह चंदन अभिषेक के बाद मंगला आरती हुई। इसके दर्शन के लिए भक्त सुबह करीब 3 बजे से ही पहुंचने लगे थे। आरती के दौरान स्वामी हरिदास जी के जयकारे गूंजते रहे। संतों ने समाज गायन कर स्वामी जी को बधाई दी। परंपरा के अनुसार यहां पूरे उत्सव के दौरान मंदिर की मर्यादा और नियमों का ध्यान रखा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव, शीशे तोड़े:संतकबीर नगर में गणेश विसर्जन के दौरान बवाल; डीजे थाने ले जाने पर भड़के लोग
    Next Article
    लड़की बोली-क्रिकेटर शमी का भाई पति की तरह साथ रहा:कहते थे- IPL में सिलेक्ट हो जाऊं तो शादी कर लूंगा; अब रिश्ते से मुकर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment