Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़की बोली-क्रिकेटर शमी का भाई पति की तरह साथ रहा:कहते थे- IPL में सिलेक्ट हो जाऊं तो शादी कर लूंगा; अब रिश्ते से मुकर रहे

    13 hours ago

    2

    0

    लखनऊ की एक लड़की ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ पर रेप का आरोप लगाया है। कैफ खुद क्रिकेटर हैं और घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उनके खिलाफ आशियाना थाने में रेप की FIR दर्ज की गई है। लड़की कहती है- FIR कराने से पहले मैंने थाने के बाहर से कैफ को आखिरी बार कॉल किया। जानना चाहती थी कि क्या हमारी शादी हो सकती है? लेकिन, अब मैं कभी उनके परिवार में नहीं जाऊंगी…। उन्हें सोचना चाहिए कि एक औरत की इज्जत क्या होती है? लड़की ने दैनिक भास्कर से कैफ से रिश्ते की शुरुआत, शमी के परिवार से हुई बातचीत और पूरे विवाद पर सिलसिलेवार बात की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल. कैफ से पहली मुलाकात कहां हुई? शादी की बात कैसे शुरू हुई थी? पीड़िता. कैफ से मेरी मुलाकात साल- 2020 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। वो मुझे पसंद करते थे, इसलिए सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई। 2023 में हमारी मुलाकातें बढ़ीं। उन्होंने कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। वह अक्सर कहते थे कि जब मेरा IPL में सिलेक्शन हो जाएगा, तब शादी कर लूंगा। जब उनका सिलेक्शन नहीं हुआ, तब मैंने पूछा कि शादी करोगे या नहीं…। इसके बाद से उनका व्यवहार बदला, वो आनाकानी करने लगे। सवाल. क्या कैफ के परिवार से भी बात होती थी? कभी शमी से सीधे बातचीत हुई? पीड़िता. जब हम रिलेशनशिप में थे, तब मेरी बात मोहम्मद शमी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भी होती थी। लेकिन, जब उनके घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया, तो उनके बड़े भाई के फोन नंबर से मोहम्मद शमी ने मुझसे बात की। उन्होंने साफ कहा कि ये शादी नहीं हो सकती। सवाल. क्या कभी कैफ से रिश्ते को लेकर परिवार से विवाद भी हुआ? पीड़िता. एक स्पोर्ट्स चैनल के पॉडकास्ट में मैंने कैफ के साथ अपने रिलेशन का जिक्र किया था। इसके बाद कैफ के बड़े भाई मो. हसीब से मेरी बात हुई। मई- 2026 में कैफ ने मुझसे कहा कि अगर मैं पॉडकास्ट डिलीट करा दूं, तो वह शादी कर लेंगे। इसके बाद मुरादाबाद में उनके कोच बदरुद्दीन के घर पर मेरी मुलाकात कैफ की मां और उनके भाई हसीब से हुई थी। इस दौरान उन्होंने मुझे काफी बुरा-भला कहा। ऐसा लगा, मानो उन्हें हमारे रिश्ते से दिक्कत थी। सवाल. 3 साल के रिलेशनशिप में कैफ से कितनी बार मुलाकात हुई? पीड़िता. मैं एविएशन सेक्टर में जॉब करती थी। मेरा अलग-अलग स्टेट में आना-जाना रहता था। कैफ भी अपने मैचों के सिलसिले में जहां जाते थे, वहां मुझे बुलाते थे। हम यूपी, कोलकाता, हैदराबाद और दिल्ली समेत कई शहरों में साथ रहे। हमारा रिश्ता हसबैंड-वाइफ की तरह ही था। मुझे कभी अहसास ही नहीं होने दिया कि मेरे साथ ऐसा धोखा करेंगे। सवाल. आपने जॉब क्यों छोड़ दी, क्या कैफ की तरफ से कोई दबाव था? पीड़िता. कैफ को मेरा केबिन क्रू की जॉब करना बिल्कुल पसंद नहीं था। बाद में मैंने बहुत मुश्किलों से दुबई में काम शुरू किया, लेकिन उन्हें उससे भी परेशानी होने लगी थी। फिर मैं मेंटल टेंशन में रहने लगी, अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पाई। सवाल. FIR कराने से ठीक पहले आपकी कैफ से क्या बात हुई थी? पीड़िता. मेरी आखिरी बार 30 मई, 2026 को उनसे बात हुई थी। इसके बाद जब मैं लखनऊ के आशियाना थाने में FIR कराने पहुंची, तब भी मैंने थाने के बाहर खड़े होकर उन्हें आखिरी बार कॉल किया था। मैंने पूछा- क्या अब भी हमारी शादी की कोई गुंजाइश है? लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। सवाल. अब कैफ या उनका परिवार समझौता करके शादी के लिए तैयार हो, तो आपका क्या रुख होगा? पीड़िता. मैं अब खुद उनसे बात करने कभी नहीं जाऊंगी। उन्हें सोचना चाहिए कि एक औरत की इज्जत क्या होती है? मेरे मन में अब उनके लिए न तो कोई माफी बची है और न ही आगे साथ रहने की कोई गुंजाइश। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- रोहिणी बोलीं- चुनाव लड़ने नहीं, लड़वाने आई हूं, अखिलेश या कांग्रेस नहीं, वाल्मीकियों को हिस्सेदारी देने वाले को समर्थन देंगे दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत में रोहिणी ने क्रीमी लेयर के आरक्षण, वाल्मीकि समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी, 2027 के विधानसभा चुनाव, अखिलेश यादव और मायावती से लेकर चंद्रशेखर आजाद पर खुलकर बात की। कहा कि मेरा व्यक्तिगत लक्ष्य चुनाव लड़ना नहीं, अपने समाज के लोगों को चुनाव लड़वाकर विधानसभा और संसद तक पहुंचाना है। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में मना स्वामी हरिदास जी का प्राकट्योत्सव:दूध-दही-घी से हुआ अभिषेक, भक्तों ने दर्शन के बाद जयकारे लगाए
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बंगाल उपचुनाव- ममता की कैंडिडेट हटीं, कांग्रेस कैंडिडेट गिरफ्तार; ईरानी राष्ट्रपति अमेरिका जाएंगे; निठारी कांड का आरोपी फंदे पर लटका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment