Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में गिफ्ट शॉप में लगी आग:फायर ब्रिगेड को दो गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू, सामान जलकर राख

    4 hours ago

    2

    0

    मथुरा शहर कोतवाली इलाके में थाना कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर एक गिफ्ट आइटम की 3 मंजिला दुकान में आग लग गई। आग की लपटों ने कुछ देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान स्वामी का दुकान में रखा 20 लाख रुपए से ज्यादा का सामान जलकर खाक हो गया। 3 मंजिला है दुकान कोतवाली के सामने चौबिया पाडा में नरेंद्र गुप्ता की 3 मंजिला दुकान है। इसमें वह पत्तल,दौना, रस्सी के अलावा गिफ्ट आइटम रखते थे। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 4 बजे उनकी दुकान के बराबर में कचौड़ी की दुकान करने वाले उनके पड़ोसी घर पर पहुंचे और बोले कि दुकान से धुआं निकल रहा है,शायद आग लगी है जल्दी चलिए। यहां आकर देखा तो दुकान में आग लगी हुई थी। आग की लपटों से घिरी दुकान आग ने अपनी लपटों में कुछ ही देर में पूरी दुकान को ले लिया। 3 मंजिला दुकान धूं धूं कर जलने लगी। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 20 लाख से ज्यादा का जला सामान इस हादसे में दुकान स्वामी नरेंद्र गुप्ता को 20 लाख से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को दुकान बंद रहती है वह परिवार के साथ बाहर गए थे। रात साढ़े 12 बजे लौटे तब तक कुछ नहीं था। सुबह सूचना मिली कि आग लग गई है। नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह लाइट के सभी स्विच ऑफ करके गए थे। आग कैसे लगी समझ नहीं आ रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर के अकबरपुर में चोरों का आतंक:लाखों की चोरी में 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, दो बड़ी चोरी में लगा दी एफआर
    Next Article
    ‘मेरे पैर का अंगूठा मुंह में लो…’; पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर के पति पर गंभीर आरोप, तलाक पर बोलीं- 8 महीने की प्रेग्नेंसी में भी पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment