Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस में आग लगी:20 फीट ऊंची लपटें उठीं, MP के छतरपुर जा रहे 40 यात्रियों ने भागकर जान बचाई

    20 hours ago

    1

    0

    मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात डेढ़ बजे चलती डबल डेकर AC बस में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस से 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। समय रहते बस में सवार सभी 40 यात्रियों ने भागकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बस और उसमें रखा पूरा सामान पूरी तरह जल चुका था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। खजुराहो ट्रैवल्स की बस दिल्ली से मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रही थी। बस में आग की 2 तस्वीरें… हादसे के वक्त यात्री सो रहे थे, धुआं उठते ही चीख-पुकार मची मध्य प्रदेश का रहने वाला ड्राइवर जितेंद्र 40 यात्रियों को बस (MP 14 ZH 5063) में बैठाकर दिल्ली के कश्मीरी गेट से छतरपुर के लिए निकला था। इसी दौरान मथुरा के राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट पुल पर बस में आग लग गई। यात्रियों के मुताबिक, हादसे के वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे। अचानक बस से धुआं उठने लगा। इसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। सभी यात्री नीचे उतरकर बाहर आ गए, लेकिन जल्दबाजी में उनका सामान बस में ही छूट गया। सीओ संजीव कुमार राय ने बताया, 'शनिवार रात 1:38 बजे पीआरवी को बस में आग लगने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाई। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।' ----------------------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके-₹50 के नोट पर खड़ी की थार:मन्नत पूरी तो गाय के नीचे लेटते हैं; 1000 फीट गहरे कुएं में बैठकर चाय पी रहा
    Next Article
    एमपी के खरगोन में 25 दिन में दूसरा भूकंप:तीव्रता 4.5, 3-4 सेकंड तक हिली धरती; लोग घरों से निकले, स्कूली बच्चों को मैदान में ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment