Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमपी के खरगोन में 25 दिन में दूसरा भूकंप:तीव्रता 4.5, 3-4 सेकंड तक हिली धरती; लोग घरों से निकले, स्कूली बच्चों को मैदान में ले गए

    18 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 25 दिन के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार सुबह 9:15 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 दर्ज की गई। करीब 3-4 सेकंड तक जमीन में कंपन हुआ। भूकंप का केंद्र मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा से लगे सतपुड़ा क्षेत्र में बताया गया है। यह खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर और जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले 18 अक्टूबर को दोपहर 12:14 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय भी भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। शनिवार को आए झटकों का असर खरगोन, सेंधवा, खंडवा, बुरहानपुर और भीकनगांव के सीमावर्ती इलाकों में महसूस किया गया। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, खरगोन में भूकंप के बाद सुबह 10:29 बजे लेह-लद्दाख क्षेत्र में भी भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज की गई। देखिए तस्वीरें कंपन से सोफा खिसका, लोग घरों से बाहर निकले सुबह अचानक कंपन महसूस होने पर लोग घबरा गए। दीपक कानूनगो, प्रभुराम मालवी और बसंत सोनी ने बताया कि घर में रखे सोफे अपनी जगह से खिसकने लगे। वे परिवार के साथ तुरंत घरों से बाहर आ गए। सनावद रोड स्थित अविसंस स्कूल में भी कंपन महसूस हुआ। इसके बाद शिक्षक बच्चों को भवन से निकालकर मैदान में ले गए। बाद में उन्हें भूकंप के दौरान बचाव के तरीके बताए गए। खरगोन से 35 किमी दूर, जमीन से 10 किमी नीचे था केंद्र कई जगह से मिली झटके महसूस होने की सूचना खरगोन एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने बताया कि जिले के कई इलाकों से कंपन महसूस होने की सूचना मिली है। प्रशासन ने इसकी जानकारी जुटाई है। फिलहाल, नुकसान की सूचना नहीं है। लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। विधायक बोले- हमने भी झटके महसूस किए सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी ने कहा- आज सुबह लगभग 9 बजकर 15 मिनट पर तीन बार झटके महसूस हुए। कन्फर्म करने के लिए जब हम हॉल में गए, तो वहां बैठे कार्यकर्ताओं ने भी इसकी पुष्टि की। आधे घंटे बाद खरगोन से कन्फर्म हुआ कि ये भूकंप के झटके ही थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस में आग लगी:20 फीट ऊंची लपटें उठीं, MP के छतरपुर जा रहे 40 यात्रियों ने भागकर जान बचाई
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में 12 घंटे में 4 बार भूकंप आया, सबसे तेज झटका 3.8 तीव्रता का रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment