Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बढ़ी गैस की किल्लत:जगन्नाथ रसोई बंद, 400 लोगों के भोजन बनते थे, इस्कॉन में भी पड़ा असर

    2 hours ago

    1

    0

    गैस की किल्लत का असर अब ब्रज के मंदिरों और सार्वजनिक रसोईयों में देखने को मिल रहा है। वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में रसोई की भट्टी अब लकड़ी और कोयले से चलाई जा रही है, जबकि जगन्नाथ मंदिर की सार्वजनिक रसोई को बंद करना पड़ा है। जगन्नाथ मंदिर की रसोई पिछले 5 वर्षों से प्रतिदिन लगभग 400 लोगों को भोजन प्रदान कर रही थी। भीड़ वाले दिन और एकादशी के अवसर पर यह संख्या 800 तक पहुंच जाती थी। रसोई में भोजन लेने वाले भक्तों की संख्या अधिक थी, जिसमें जरूरतमंदों को प्राथमिकता दी जाती थी। मंदिर व्यवस्थापक ने बताया कि गैस की कमी के कारण नियमित रूप से भोजन वितरण करना कठिन हो गया है। इस कारण से भक्तों और जरूरतमंदों को अब वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।। यह दिया जाता था भोजन जगन्नाथ रसोई में प्रतिदिन 2 सब्जी , दाल,चावल,रोटी और एक मिठाई दी जाती थी। यह सभी भोजन गैस से चलने वाली मशीनों से बनाया जाता था। प्रतिदिन यह भोजन बनाने में 5 सिलेंडर का प्रयोग होता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति न होने के कारण यहां भोजन बनाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सिलेंडर न मिलने से अब यह रसोई बंद करनी पड़ी है। भगवान की होती थी सेवा रसोई का संचालन कर रहे मुरारी महाराज ने बताया भगवान जगन्नाथ की कृपा से यह सेवा शुरू की थी। लेकिन पिछले कुछ समय से सिलेंडर की किल्लत की वजह से यह सेवा बंद करनी पड़ी है। इसके लिए रसोई के दरवाजे पर एक नोट भी चिपका दिया गया है। इस समय यहां केवल रसोई में काम करने वाले कर्मचारी ही भोजन कर रहे हैं। मुरारी महाराज ने बताया कि 25 दिन में 4 सिलेंडर ही मिल पा रहे हैं। इस्कॉन के प्रसाद में किया बदलाव अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण गहराए गैस संकट से अब ब्रज के मंदिरों में असर पड़ने लगा है। वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में सिलेंडर की कमी के चलते भक्तों को मिलने वाले प्रसाद और रेस्टोरेंट में बनने वाले भोजन के मेन्यू में बदलाव किया गया है। इस्कॉन मंदिर के PRO रवि लोचन दास ने बताया कि प्रतिदिन एक हजार भक्तों को प्रसाद खिलाया जाता था। जिसमें दो सब्जी,रोटी,चावल और दाल शामिल था। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत की वजह से अब केवल खिचड़ी का प्रसाद दिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरगढ़ चामुंडा देवी मंदिर में चोरी, नकदी-आभूषण गायब:रात में दानपात्र, मुकुट, इनवर्टर सहित कई सामान चोरी
    Next Article
    मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत:पुलिस ने पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment