Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरगढ़ चामुंडा देवी मंदिर में चोरी, नकदी-आभूषण गायब:रात में दानपात्र, मुकुट, इनवर्टर सहित कई सामान चोरी

    2 hours ago

    1

    0

    अमरगढ़ क्षेत्र के अमरगढ़ गांव स्थित चामुंडा देवी मंदिर में मंगलवार रात चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर के दानपात्र का जाल काटकर हजारों रुपये की नकदी चुरा ली। इसके साथ ही देवी मां की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट, अन्य आभूषण, एक इनवर्टर, दो बैटरी, सीसीटीवी कैमरा और उसकी डीबीआर सहित कई कीमती सामान भी गायब हैं। चोरी का पता सुबह चला जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों के अनुसार, इस मंदिर में पहले भी कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। हालांकि, पुलिस अब तक चोरों को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है। चार महीने पहले भी गांव के एक अन्य देवी मंदिर में दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चोरी की गई थी। लगातार हो रही इन चोरियों से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मंदिर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ग्राम प्रधान पुत्र नवीन कुमार ने अमरगढ़ चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अमरगढ़ चौकी प्रभारी विशाल चौधरी ने बताया कि मंदिर में चोरी की शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में पेट्रोल-डीजल किल्लत की अफवाह:लोग गैलन-ड्रम लेकर पहुंचे, जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा- स्टॉक है पर्याप्त
    Next Article
    मथुरा में बढ़ी गैस की किल्लत:जगन्नाथ रसोई बंद, 400 लोगों के भोजन बनते थे, इस्कॉन में भी पड़ा असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment