Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बिजली योजनाओं पर समन्वय बैठक:स्मार्ट मीटर शिकायतों के समाधान और गर्मी में निर्बाध आपूर्ति पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में शनिवार को विद्युत विभाग की सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में जनप्रतिनिधियों और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन, समस्याओं और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा और एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ मथुरा और आगरा के विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में स्पष्ट किया गया कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी विद्युत योजनाओं को जमीनी स्तर पर तेजी से लागू किया जाए, ताकि आम जनता को सीधा लाभ मिल सके। अधिकारियों ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों की जानकारी दी। स्मार्ट मीटर परियोजना से जुड़ी उपभोक्ताओं की शिकायतें, जैसे अधिक बिल आना, रीडिंग में वृद्धि और तकनीकी समस्याएं, बैठक का मुख्य मुद्दा रहीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराने और जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति पर भी चर्चा हुई। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, लाइनों के सुदृढ़ीकरण और समय पर मेंटेनेंस कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए। बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अनावश्यक बिजली कटौती न करने पर जोर दिया। उन्होंने स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा- सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है। अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें और जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लागू करें। बैठक के अंत में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए जनता को राहत पहुंचाई जाए और लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल हैक कर सिपाही से 16 लाख की ठगी:बाराबंकी में तीन बैंक खातों से निकाले रुपए, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज
    Next Article
    मुरादाबाद में प्रीपेड मीटर में बैलेंस, फिर भी बिजली गुल:गुस्साए लोगों ने बिजलीघर पर लगाया मनमानी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment