Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बाइक चोरी करने वाला पकड़ा गया:घर के बाहर रेकी कर रहा था, पुलिस ने हिरासत में लिया

    3 hours ago

    2

    0

    मथुरा के गोविंद नगर में रविवार सुबह वाहन चोरी का प्रयास विफल हो गया। स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध युवक को रंगे हाथों पकड़ा, जो पहले भी इसी क्षेत्र में चोरी कर चुका था। सुबह करीब 9 बजे एफ ब्लॉक में एक युवक मोटरसाइकिल पर घूमते हुए रेकी कर रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ और उन्होंने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे पहचान लिया। पीड़ित ने बताया कि यही युवक लगभग दो साल पहले उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर चुका था। आरोपी ने तब चोरी की गई बाइक को हाथिया गांव में 5,000 रुपये में बेच दिया था। पकड़े गए युवक ने भी इस बात को कबूल किया और बताया कि उसके एक साथी ने बाइक बेची थी। जैसे ही आरोपी दोबारा उसी कॉलोनी में संदिग्ध हालत में दिखा, पीड़ित ने तुरंत उसे पहचान कर आसपास के लोगों को सूचित किया। कॉलोनीवासियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वह किसी घर के बाहर खड़ी गाड़ी की रेकी कर रहा था और चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने पूछताछ में पहले भी मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस को आशंका है कि वह किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य वारदातों की जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट:तेज हवा- बादलों से मिली राहत, शाम तक बारिश के आसार
    Next Article
    ‘अगला नंबर तेरा, अब नहीं चलेगी किसी की सिफारिश…’, कपिल शर्मा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी, फेसबुक पोस्‍ट सामने आने से मचा हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment