Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज:सड़क किनारे अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा वृंदावन नगर निगम ने शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और आमजन को राहत देने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी के नेतृत्व में डीग गेट क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। नगर निगम की टीम ने फुटपाथों पर लगी रेहड़ी-पटरी और ठेलों को भी हटवाया, जिससे आवागमन सुगम हो सके। इस दौरान कई दुकानदारों और ठेला संचालकों को भविष्य में सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि यह अभियान शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि डीग गेट क्षेत्र के अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। त्यागी ने स्पष्ट किया कि नगर निगम की टीम नियमित रूप से निगरानी कर रही है। जहां भी अतिक्रमण की शिकायत मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और जाम मुक्त बनाना है। नगर निगम ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। उनसे कहा गया है कि वे स्वयं अतिक्रमण न करें और शहर की व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी:खिड़की तोड़कर घुसे चोर, नकदी और गहने लेकर फरार, भागने में अपनी चप्पल पहनना भूला
    Next Article
    कांग्रेसियों ने आंदोलन की चेतावनी दी:गंगा एक्सप्रेसवे पर बुलंदशहर को कट नहीं होने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment