Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में अनियंत्रित वाहन ने ऊंट-बुग्गी को रौंदा:चालक-ऊंट की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे में ऊंट-बुग्गी चालक और ऊंट की मौत हो गई। अकोस क्षेत्र स्थित उत्तरी बाइपास पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने ऊंट-बुग्गी को टक्कर मार दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। नगला संजा निवासी सलीम (42) गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे अपनी ऊंट-बुग्गी से भूसा लेने जा रहे थे। उत्तरी बाइपास पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी ऊंटगाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऊंटगाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सलीम व ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद वाहन ऊंट-बुग्गी को लगभग 600 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इससे शव और बुग्गी के अवशेष सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। बलदेव थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। तहसील प्रशासन की टीम को भी बुलाया गया, जिसने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में छात्रा से गैंगरेप, परिजनों पर हमला:भाई गंभीर रूप से घायल, नौ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    सोशल मीडिया पर तमंचे का प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार:पुलिस ने आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment